Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अच्छी खबर: PF-पेंशन के पैसे अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेंगे
    देश

    अच्छी खबर: PF-पेंशन के पैसे अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेंगे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 20, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सेवानिवृत्त कर्मचारी को अपनी जमा पूंजी यानी भविष्य निधि (पीएफ) और पेंशन को निकालने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। पीएफ-पेंशन का पैसा अब उन्हें सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) के दिन ही मुहैया कराया जाएगा। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने यह जानकारी संसद में दी है।

    केंद्रीय मंत्री दत्तात्रेय ने कहा है कि अवकाश प्राप्ति कोष निकाय, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने क्षेत्रीय कार्यालयों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन का निपटारा किए जाने का निर्देश दिया है। इससे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें बार-बार चक्कर काटने के झंझट से छुटकारा मिलेगी और सेवानिवृत्ति के दिन ही पीएफ-पेंशन से जुड़े लाभ मिल जाएंगे। बंडारू से पूछा गया कि क्या सरकार ने पीएफ/ईपीएफ और ग्रेच्युटी का भुगतान रिटायरमेंट के दिन ही करने का फैसला लिया है?

    इसके जवाब में दत्तात्रेय ने कहा कि जहां तक ग्रेच्युटी का सवाल है, नौकरी छोड़ने या सेवानिवृत्ति के दिन से 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान करना अनिवार्य है। जून में सरकार ने यह फैसला लिया था कि कर्मचारी को उसके सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान का आदेश मिल जाए, ताकि परेशानी के बिना वह सम्मान की जिंदगी जी सके।

    ईपीएफओ के केंद्रीय बोर्ड (सीबीटी) के सदस्य डीएल सचदेवा ने कहा कि पीएफ निकासी और पेंशन जैसे सभी दावों के ऑनलाइन निपटान की व्यवस्था पर काम कर चल रहा था। अब आवेदनों के ऑनलाइन निपटारे को हकीकत का रूप मिलेगा। साथ ही ईपीएफओ के अंशधारकों के लिए जटिल कागजी कार्य समाप्त हो जाएगा जबकि मौजूदा समय पीएफ निकासी दावे में कम से कम तीन माह तक का समय लग जाता था। इतना ही समय करीब पेंशन निर्धारण के निपटारे में लग जाता था। उन्होंने कहा कि देश में करीब 48.85 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 55.51 लाख पेंशन प्राप्तकर्ता है।

    क्या है ईपीएफ-
    यह केन्द्र सरकार की नौकरी-पेशा लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना है। मान लीजिए आपका वेतन 15,000 रुपये प्रति माह है तो इस ईपीएफ में शामिल होना आपके लिए अनिवार्य है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी कंपनी आपके वेतन से एक हिस्सा काटकर आपके ईपीएफ खाते में डाल देती है। इस पैसे को सरकार के इस कोष में डाल दिया जाता है। संबंधित कर्मचारी जरूरत के वक्त ब्याज सहित इस पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं। कर्मचारी को कंपनी ईपीएफ खाता नंबर देती है जिसके जरिए ऑनलाइन भी यह देखा जा सकता है कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेतन्याहू ने यूरोपीय संघ पर साधा निशाना, माइक्रोफोन से लीक हुई बातचीत
    Next Article 2016 में AIDS ने ली 10 लाख लोगों की जान, कम हो रहा प्रभाव: संयुक्त राष्ट्र
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर अनूप जलोटा का बड़ा बयान, बोले- सलमान खान बिश्नोई समाज से मांगें माफी

    October 20, 2026

    कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी

    October 17, 2026

    चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत

    October 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ में होमगार्ड बहाली शुरू, 5 नवंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
    • भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन
    • खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
    • इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!
    • 27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version