Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आतंकियों के दोस्त, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ की गद्दी गई
    Top Story

    आतंकियों के दोस्त, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ की गद्दी गई

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 28, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओसामा बिन लादेन और हाफिद सईद के खास दोस्त नवाज शरीफ को अरबों रुपयों के भ्रष्टाचार में दोषी करार होने पर आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा। शरीफ और उनके भाई शाहबाज शरीफ पर आरोप है कि एक तरफ तो उन्होंने धर्म के नाम पर अरब देशों से लगातार मिल रही विशाल धनराशि न केवल खुद खाते रहे बल्कि उससे आतंकी संगठनों का पेट भरते रहे और दूसरी ओर अमेरिका से आतंक से निपटने के नाम पर मिलने वाले करोडों डॉलर की मदद को भी सालों साल डकारते रहे। यही पाप की कमाई नवाज शरीफ और उनके बच्चों के लिए फंदा साबित हुई।

    पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ को संविधान के अनुच्छेद 62 और 63 के तहत अयोग्य ठहराया। इन अनुच्छेदों के अनुसार, ससंद के सदस्य को ईमानदार और इंसाफ पसंद होना चाहिए। न्यायमूर्ति खान ने कहा, वह संसद के सदस्य के तौर पर अयोग्य ठहराए जाते हैं इसलिए वह प्रधानमंत्री कार्यालय में बने रहने के योग्य नहीं रह गए। शीर्ष अदालत के फैसले के बाद शरीफ ने प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) को भी आदेश दिया कि वह शरीफ, उनके बेटों हुसैन एवं हसन और बेटी मरियम के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला शुरू करें। उसने यह भी आदेश दिया कि छह सप्ताह के भीतर मामला दर्ज किया जाए और छह महीने के भीतर सुनवाई पूरी की जाए। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार वित्त मंत्री इसहाक डार और नेशनल असेंबली के सदस्य कैप्टन मुहम्मद सफदर को भी पद के अयोग्य ठहराया।

    ख़बरों के अनुसार नवाज शरीफ के बाद उनके भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद को संभालेंगे। नवाज शरीफ का गद्दी से हटना कहीं न कहीं भारत के लिए लाभदायक रहा है। वो न सिर्फ अपने देश में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भ्रष्टाचार कर रहे थे। नवाज शरीफ पर कश्मीर में आतंकवाद को हवा देने का आरोप है।

    पनामा पेपर्स का ये है पूरा मामला
    यह मामला 1990 के दशक में उस वक्त मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए लंदन में सपंत्तियां खरीदने से जुड़ा है जब शरीफ दो बार प्रधानमंत्री बने थे। शरीफ के परिवार की लंदन में इन संपत्तियों का खुलासा पिछले साल पनामा पेपर्स लीक मामले से हुआ। इन संपत्तियों के पीछे विदेश में बनाई गई कंपनियों का धन लगा हुआ है और इन कंपनियों का स्वामित्व शरीफ की संतानों के पास है। इन संपत्तियों में लंदन स्थित चार महंगे फ्लैट शामिल हैं।

    नवाज पर लग चुका है ओसामा बिन लादेन से पैसे लेने का आरोप
    नवाज पर आरोप है कि उन्होंने कश्मीर में आतंकवाद को हवा देने के लिए आतंकी ओसामा बिन लादेन से पैसे लिए थे। पाकिस्तान को लगातार पाक साफ बताने वाले शरीफ पर लगाया गया यह आरोप बेहद गंभीर है। नवाज पर ओसामा से पैसे लेने का आरोप और किसी ने नहीं बल्कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने लगाया था। पार्टी के शीर्ष नेता इमरान खान इस मसले पर लगातार नवाज शरीफ से इस्तीफा मांग रहे थे।

    एक पूर्व आईएस आई खालिद ख्वाजा जिनकी पाकिस्तानी तालिबान ने 2010 में हत्या कर दी थी, की पत्नी शमामा खालिद ने एक किताब लिखी थी- ‘खालिद ख्वाजा: शहीद-ए-अमाम। इस किताब में उन्होंने नवाज शरीफ के पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए ओसामा से पैसे लिए जाने की बात लिखी थी। यह बात 1980 की है। इसी किताब का हवाला देते हुए इमरान खान लगातार नवाज शरीफ पर निशाना साधते रहे हैं। किताब की मानें तो शरीफ ने ओसामा से करीब 1.5 बिलियन रुपये लिए जिससे वह भारत में आतंकी गतिविधियों को हवा दे सके।

    इतना ही नहीं, पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की कुर्सी के अगले दावेदार नवाज शरीफ के भाई शेह्बाज शरीफ पर भी कुछ इसी तरह के आरोप हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने अपने एक बयान से तब तहलका मचा दिया था जब उन्होंने तालिबान से पंजाब प्रांत पर हमला न करने की अपील की थी। इसके लिए उन्होंने यह दलील दी थी कि उनकी पार्टी का तालिबानी लड़ाकों ने कई बातों का समर्थन किया है। नवाज शरीफ पर आरोप है कि उन्होंने जमात-उद-दावा को दान के रूप में करीब 6 करोड़ रुपये दिए थे। यह वही संगठन है जिसने 26/11 के मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआश्वासन: शिक्षामित्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: CM योगी
    Next Article संवैधानिक दर्जा बदला तो कश्मीर में तिरंगे की हिफाजत कोई नहीं करेगा : महबूबा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 तक चलेगा विशेष अभियान

    October 9, 2026

    राहुल-पूजा दोहरे हत्याकांड में पिता-भाई समेत छह दोषियों को उम्रकैद

    October 9, 2026

    पंचतत्व में विलीन हुई रूपी सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां को दी मुखाग्नि

    October 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ढुल्लू महतो और जयराम महतो में फिर बढ़ी तकरार, विनोद बिहारी महतो की विचारधारा पर छिड़ी बहस
    • झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 तक चलेगा विशेष अभियान
    • राहुल-पूजा दोहरे हत्याकांड में पिता-भाई समेत छह दोषियों को उम्रकैद
    • दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षण संस्थानों के पास बढ़ेगी गश्त, कैब ड्राइवरों का होगा सख्त वेरिफिकेशन
    • 200 साल का रहस्य सुलझा: रोहतासगढ़ किले के संस्कृत शिलालेख ने खोला 1607 का राज
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version