रांची : ओड़िशा के पारादीप रिफाईनरी से पेट्रोल, डीजल और गैस ट्रेनों के जरिये नहीं मंगाने होंगे. ये ईंधन अब सीधे पारादीप से खूंटी पहुंचेंगे और यहां से झारखंड के कई जिलों में इसकी आपूर्ति की जायेगी. खूंटी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अत्याधुनिक स्मार्ट टर्मिनल की वजह से यह संभव हो पाया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को इस स्मार्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया.टर्मिनल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यहां से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी. इससे कई जिलों में गैस की आपूर्ति हो सकेगी. झारखंड के सीएम ने कहा कि खूंटी में 32 एकड़ में बने अत्याधुनिक सेफ्टी इक्विपमेंट से लैस डिपो के शुरू होने से आम लोगों को भी काफी फायदा होगा.उन्होंने कहा कि इस स्मार्ट टर्मिनल के माध्यम से कई जिलों में गैस की आपूर्ति होगी. पारादीप-रायपुर-रांची से पेट्रोलियम उत्पाद डिमांड के अनुसार टर्मिनल तक पारादीप से सीधे पाइपलाइन के माध्यम से आ जायेंगे. अब तक रेलवे के माध्यम से उत्पाद मंगाये जाते थे. कई बार उत्पाद समय पर नहीं पहुंच पाते थे, जिससे अलग-अलग जिलों में गैस की किल्लत हो जाती थी. अब यह नौबत नहीं आयेगी.खूंटी टर्मिनल से रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, डालटेनगंज, रामगढ़, लोहरदगा एवं गुमला में पेट्रोलियम उत्पाद भेजे जायेंगे. ज्ञात हो कि पारादीप-रायपुर-रांची पाइपलाइन की कुल लंबाई 1060 किलोमीटर है.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



