Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»केंद्र सांप्रदायिकता रोकने में नाकाम, देश का धर्मनिरपेक्ष तानाबाना तबाह हो जाएगा: अब्दुल्ला
    राजनीति

    केंद्र सांप्रदायिकता रोकने में नाकाम, देश का धर्मनिरपेक्ष तानाबाना तबाह हो जाएगा: अब्दुल्ला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 29, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर/जम्मू: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्ला और भाजपा के बीच घमासान जारी है. फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश में सांप्रदायिकता रोक पाने में विफल रहने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो भारत का धर्मनिरपेक्ष तानाबाना तबाह हो जाएगा.

    अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले कुछ साल से हो रहीं घटनाएं देश में धार्मिक सहिष्णुता और आजादी को प्रभावित कर रही हैं. पार्टी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक उन्होंने यहां पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, नई दिल्ली में सरकार देश में सांप्रदायिकता को रोक पाने में नाकाम रही है. अगर यह इसी तरह चलता रहा तो देश विनाश के कगार पर पहुंच जाएगा.

    उन्होंने कहा, सांप्रदायिकता देश के सदियों पुराने धर्मनिरपेक्ष तानेबाने को तबाह कर देगी. पिछले कुछ साल से सांप्रदायिकता की घटनाएं धार्मिक सहिष्णुता, भाईचारे और धार्मिक आजादी को आहत कर रही हैं. नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष ने कहा, लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और चिंता का विषय है.

    जम्मू-कश्मीर भाजपा ने मंगलवार को कहा कि यह राज्य भारत का अभिन्न अंग है और जो लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं उन्हें पाकिस्तान में शरण लेनी होगी.

    पार्टी प्रवक्ता वीरेंद्र गुप्ता का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने केंद्र को पाक के क़ब्जे वाले कश्मीर से पहले कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की चुनौती दी थी. गुप्ता ने अब्दुला को राष्ट्र-विरोधी और व्यर्थ बयान नहीं देने की नसीहत दी. उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जिन्हें यह स्वीकार नहीं है उन्हें पाकिस्तान में शरण लेनी होगी.

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती दी थी कि वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में तिरंगा फहराने की बातें करने से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दिखाए.

    इस पर भाजपा ने फ़ारूक़ की टिप्पणी की आलोचना की. पार्टी नेता एवं राज्य के उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस अलगाववादियों और आतंकवादियों को मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा कि लाल चौक सहित राज्य के हर हिस्से में तिरंगा फहराया जा रहा है.

    फ़ारूक़ ने हाल में यह टिप्पणी भी की थी कि पीओके भारत का हिस्सा कभी नहीं बन सकता. अपनी इस टिप्पणी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सिर्फ तथ्य कहा और पीओके के बारे में जो कुछ कहा वह सच है.

    उन्होंने कहा, वे केंद्र एवं भाजपा पीओके में झंडा फहराने की बातें कर रहे हैं. मैं उनसे कहता हूं कि वे पहले श्रीनगर के लाल चौक पर जाकर तिरंगा फहराएं. वे ऐसा कर नहीं सकते और पीओके की बातें करते हैं.

    अपनी टिप्पणी के बचाव में नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने कहा, यदि आप सच सुनना पसंद नहीं करते तो भुलावे में ही रहें. सच यह है कि पीओके हमारा हिस्सा नहीं है और यह जम्मू-कश्मीर उनका पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है. यह सच है.

    कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद जीएल डोगरा की 30वीं पुण्य तिथि के मौके पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में फ़ारूक़ ने यह टिप्पणी की.

    यह पूछे जाने पर कि क्या वह ऐसी टिप्पणियां करके भारतीय संवेदनाएं आहत नहीं कर रहे, उन्होंने कहा, भारतीय संवेदना क्या होती है? क्या आप यह सोच रहे हैं कि मैं भारतीय नहीं हूं?

    उन्होंने कहा, आप किनकी संवेदनाओं की बात कर रहे हैं? उन दुष्टों के बारे में जिन्हें हमारी तकलीफें नहीं दिखाई देतीं? जो सीमा पर रहने वाले लोगों की तकलीफें नहीं देखते कि जब गोले बरसने शुरू होते हैं तो उन्हें कैसी तकलीफ से गुजरना पड़ता है?

    हाल में छुट्टी पर गए थलसेना के एक जवान की हत्या के बारे में पूछने पर फ़ारूक़ ने कहा कि यह सवाल तो केंद्र से पूछा जाना चाहिए क्योंकि वह दावा करता है कि नोटबंदी के बाद कश्मीर में शांति लौट आई है.

    फ़ारूक़ ने उस घटना की निंदा की जिसमें कुछ दिन पहले राजौरी जिले में राष्ट्रगान के वक्त दो छात्र खड़े नहीं हुए. उन्होंने कहा कि देश के लिए सम्मान महत्वपूर्ण है और राष्ट्रगान सबसे अधिक सम्माननीय है.

    उन्होंने कहा कि दोषियों के माफी मांगने तक सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें हलफनामा देना चाहिए कि वे ऐसा दोबारा नहीं करेंगे.

    नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं. उन्होंने कश्मीर में शांति बहाली के लिए संबद्ध पक्षों से बात करने के लिए केंद्र द्वारा नियुक्त विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा को शुभकामनाएं दीं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात चुनाव: क्या राहुल गांधी के सवालों में में घिरते जा रहे हैं मोदी?
    Next Article राहुल के मंदिर जाने पर मोदी के मंत्री ने ली चुटकी, बताया सिनेमा में नौटंकी करने जैसा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ढुल्लू महतो और जयराम महतो में फिर बढ़ी तकरार, विनोद बिहारी महतो की विचारधारा पर छिड़ी बहस

    October 9, 2026

    8 अक्टूबर को रांची आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की करेंगे समीक्षा

    October 6, 2026

    5 अक्टूबर को भाजपा की अहम बैठक, गजेंद्र पटेल और पवन साय होंगे शामिल

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ढुल्लू महतो और जयराम महतो में फिर बढ़ी तकरार, विनोद बिहारी महतो की विचारधारा पर छिड़ी बहस
    • झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 तक चलेगा विशेष अभियान
    • राहुल-पूजा दोहरे हत्याकांड में पिता-भाई समेत छह दोषियों को उम्रकैद
    • दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षण संस्थानों के पास बढ़ेगी गश्त, कैब ड्राइवरों का होगा सख्त वेरिफिकेशन
    • 200 साल का रहस्य सुलझा: रोहतासगढ़ किले के संस्कृत शिलालेख ने खोला 1607 का राज
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version