डालटनगंज (पलामू) : झारखंड में बुधवार को दो बड़े नक्सलियों ने सरेंडर किया. इसमें एक 10 लाख रुपये का इनामी है, तो दूसरा हार्डकोर नक्सली. 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर था, जिसका नाम एनुल मियां उर्फ गोविंद जी है. सरेंडर करने वाला दूसरा उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का हार्डकोर नक्सली अजय सहाय उर्फ रोशन जी है. दोनों ने यहां DIG और एसपी के समक्ष सरेंडर किया. एनुल मियां के सरेंडर को मध्य जोन (कोयल-सोन) में नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.गोविंद जी (52) के खिलाफ पलामू जिले के हरिहरगंज, पिपरा, औरंगाबाद, मोहम्मदगंज समेत अन्य जगहों पर 21 मुकदमे दर्ज हैं. इसी तरह, रोशन जी (30) के खिलाफ 24 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. वह चैनपुर और रामगढ़ के जंगलों में सक्रिय था.सरेंडर करने के बाद डीआईजी विपुल शुक्ला ने ऑपरेशन नयी दिशा के तहत एनुल मियां को उस पर घोषित 10 लाख रुपये के इनाम की राशि का चेक उसे सौंपा. इस अवसर पर पलामू के कमिश्नर राजीव अरुण एक्का, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार और एसपी इंद्रजीत महथा समेत अन्य ऑफिसर्स मौजूद थे.पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2005 में जोनल कमांडर बनने से पहले एनुल मियां कपड़े की दुकान चलाता था. वह शादी-शुदा है और उसके तीन बेटे और एक बेटी भी है. पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि एनुल मियां वर्ष 2005 में नक्सली बना था. उस समय नक्सलियों ने उसे एरिया कमेटी का सदस्य बनाया था. प्लाटून 29 दस्ता के मेंबर एनुल मियां का संगठन के सचिव विनय यादव उर्फ मुराद उर्फ गुरुजी से संबद्ध था.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



