Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»फिर आने का वादा कर अलविदा हुआ टेक्सटाइल एक्सपो
    रांची

    फिर आने का वादा कर अलविदा हुआ टेक्सटाइल एक्सपो

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 2, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मोरहाबादी मैदान में चल रहे पांच दिवसीय टेक्सटाइल एक्सपो का समापन सोमवार को हुआ। फिर से आने का वादा कर एक्सपो अलविदा हो गया। इस पांच दिवसीय मेले में व्यापारियों और कंपनियों का उत्साह एक अमिट छाप छोड़ गया। इस एक्सपो में कपड़ों की अच्छी-खासी बुकिंग हुई। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के तत्वावधान में आयोजित एक्सपो की सराहना सभी व्यापारियों ने की। कहा कि ऐसे आयोजन से कपड़ा उद्योग का कारोबार बढ़ेगा।
    समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग के क्षेत्र में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाया है। इसमें स्थानीय व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। थोक वस्त्र विक्रेताओं की सलाह सरकार के लिए फायदेमंद साबित होगी। हम व्यवसायियों और सरकार के बीच सेतु को काम करेंगे। हमारी जिम्मेवारी बनती है कि व्यवसायियों की मांग को सरकार के समक्ष रखें। इस संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मैं बात करूंगा और थोक वस्त्र विक्रेता संघ की मांग को उनके सामने रखूंगा। सरकार की ओर से आश्वस्त करता हूं कि राज्य में टेक्सटाइल उद्योग कैसे आगे बढ़े, इस पर जल्द ही वार्ता मुख्यमंत्री से करवाऊंगा। टेक्सटाइल के क्षेत्र के जानकार लोगों की सलाह लेना सरकार के लिए फायदेमंद साबित होगा। संघ से विचार-विमर्श हो, इस दिशा में कार्य करने का प्रयार करूंगा।

    छोटे उद्योग से मिलेगा अधिक रोजगार
    मंत्री ने कहा कि बड़े उद्योग की तुलना में छोटे उद्योग से रोजगार का सृजन होता है। रांची में कई इलाकोें में कुटीर उद्योग चल रहे हैं, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। टेक्सटाइल के क्षेत्र में रांची में हजारों लोग काम कर रहे हैं। सरकार इन सभी को साथ लेने का प्रयास कर रही है। बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

    पहली बार में ही सफल रहा एक्सपो
    श्री सिंह ने कहा कि रांची में पहली बार एक्सपो का आयोजन हुआ। यह पहले प्रयास में ही सफल रहा। थोक वस्त्र विक्रेता संघ का प्रयास रंग लाया। एक ही छत के नीचे बड़ी कंपनियों को झारखंड बुलाना और इस तरह का आयोजन करना बड़ी बात है। काम जब सफल होता है, तो इससे प्रेरणा मिलती है। इसके अलावा जो कमी रह जाती है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाता है।

    स्थायी जगह के लिए प्रयासरत
    मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि रांची में हर साल मेला, एक्सपो, प्रदर्शनी आदि लगती रहती है। रांची में इस तरह की प्रदर्शनी को लगाने के लिए स्थायी जगह होनी चाहिए, ताकि आयोजकों को अधिक खर्च नहीं करना पड़े। इसके लिए प्रयासरत हूं। इस संबंध में सरकार से बातचीत कर रहा हूं।
    समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए संघ के कोषाध्यक्ष अनूप लाखोटिया ने कहा कि उत्पादकों और वितरकों के उत्साह और जोश के कारण एक्सपो को सफल बनाने में हम कामयाब रहे। इस आयोजन में सरकार की सहभागिता रही। जिस प्रकार सरकार ने सहभागिता निभायी, उसी प्रकार संघ भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहता है। एक्सपो का उद्देश्य है कि झारखंड में टेक्सटाइल का बाजार कैसे बढ़े। संघ इसका प्रयास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कर रही है। लेकिन इसमें बाहरी लोगों को स्थान दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोग भी निवेश करने को इच्छुक हैं। कई लोग इसकी तैयारी कर रहे हैं। सरकार इनकी ओर भी ध्यान दे। संघ सरकार को सहयोग देने को तैयार है। श्री लाखोटिया ने कहा कि टेक्सटाइल पार्क और बाजार के लिए जगह की जरूरत है। सरकार इस ओर भी ध्यान दे। एक निश्चित स्थान मिलेगा, तो टेक्सटाइल का कारोबार बढ़ने की संभावना और बढ़ जायेगी और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। समारोह में मंच का संचालन प्रमोद सारस्वत ने किया। समापन समारोह में सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के द्वारा लक्की ड्रा भी कराया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना में भर्ती के लिए पांच से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन
    Next Article राहुल गांधी का आरोप- देश की जनता की बात नहीं सुनना चाहते पीएम मोदी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन

    October 24, 2026

    27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    October 23, 2026

    जापान में झारखंड के विजय सुंडी ने लहराया तिरंगा, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

    October 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ में होमगार्ड बहाली शुरू, 5 नवंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
    • भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन
    • खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
    • इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!
    • 27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version