Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»बिरसा मुंडा कारा में दूध की रखवाली कर रही बिल्ली
    रांची

    बिरसा मुंडा कारा में दूध की रखवाली कर रही बिल्ली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 25, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रांची जेल में आने के लिए पूरे राज्य के कैदी पैरवी लगा रहे हैं। कुख्यात कैदियों के सिपहसालार सक्रिय हो गये हैं। वे बड़े अधिकारियों और प्रभावी नेताओं के यहां चक्कर काट रहे हैं कि उनके कैदी को संथाल परगना या पलामू से स्थानांतरण करा कर रांची के बिरसा मुंडा कारा में लाया जाये। इसके पीछे कारण यही है कि बिरसा मुंडा कारा को इन दिनों कैदियों के लिए स्वर्ग माना जा रहा है। जेल में आप जहां भी चाहो, घूम-फिर सकते हो। जब चाहो, जहां चाहो फोन पर बात कर सकते हो। यहां जब भी चाहें मुलाकाती आकर कैदियों से मिल सकते हैं। एक तरह से बिरसा मुंडा कारा धर्मशाला बन गया है, जहां कभी भी आया-जाया जा सकता है। आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि यहां मोबाइल पर नियंत्रण के लिए लगा जैमर पूरी तरह से फेल है। वर्ष 2006-07 के समय टू जी नेटवर्क को रोकने के लिए यहां टू जी जैमर लगाया गया था। आज यह काम नहीं करता। यहां कैदियों की गतिविधियों और आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे थे। लेकिन आज वे गायब हैं। उनकी नजर किसी पर नहीं पड़ती।
    कैदियों के लिहाज से राजधानी के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल काफी महत्वपूर्ण है। यहां फिलहाल कुल 2726 कैदी बंद हैं। यहां जेल की सुरक्षा अब भगवान भरोसे चल रही है। सूत्रों के अनुसार जेल में बंद कैदी वाट्सएप और फेसबुक आदि का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं। हाल में जेल से छूटे कुछ अपराधियों ने इस बात की पुष्टि भी की है। चूंकि रांची जेल में खूंखार अपराधी बंद हैं, जिनके बाहर आने से शांति व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो सकती है। उसके बाद भी जेल की सुरक्षा की ओर किसी को ध्यान नही है।

    नहीं हो रही आंतरिक गश्ती, सिर्फ एक असिस्टेंट जेलर मौजूद
    जेल के नियम अनुसार रोजाना घंटे-घंटे पर जेल में आंतरिक गश्ती होनी चाहिए थी। आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि अब यह गश्ती सजायाफ्ता कैदियों के जिम्मे है, क्योंकि यहां अधिकारियों की कमी है। रांची जेल में कुल आठ असिस्टेंट जेलर के पद बनाये गये हैं, लेकिन मात्र एक असिस्टेंट जेलर को ही रांची जेल में पदस्थापित किया गया है। यही कारण है कि उम्र कैद की सजा काट रहे कैदियों से सुबह शाम जेल में गश्ती करवा कर बंदियों पर नजर रखी जा रही है।

    थ्री जी जैमर लगाने का प्रस्ताव पड़ा है डस्टबीन में
    बीते वर्ष जेल की सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन की ओर से सरकार को रांची बिरसा मुंडा कारा में टू जी जैमर को हटा कर थ्री जी जैमर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन उसके बारे में आज तक निर्णय नहीं लिया जा सका है। अब हालत यह है कि लोग थ्री जी छोड़ फोर जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई जेलों में छापामारी के दौरान फोर जी फोन पुलिस ने बरामद किया था। अब रांची जेल में फोर जी जैमर की आवश्यकता है, लेकिन यहां तो अब तक थ्री जी जैमर भी नहीं लग सका है। यही कारण है कि अपराधी रांची जेल में आने के लिए मारा-मारी कर रहे हैं।

    जैमर लगाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था लेकिन अभी तक उस पर कोई पहल नहीं हुई है। फिलहाल यहां लगा जैमर ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिससे काफी मुसीबतें सामने आ रही हैं।
    अशोक चौधरी, सुपरिटेंडेंट, बिरसा मुंडा कारा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के सभी पहाड़ को तोड़ देंगे, तो झारखंड में आनेवाली पीढ़ी के लिए क्या बचेगा: हाइकोर्ट
    Next Article सारा शहर पानी- पानी, ऐसे में रांची कैसे बनेगी स्मार्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: हेमंत सोरेन

    October 24, 2026

    छठ पर घर लौटने की राह महंगी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो फ्लाइट के किराये में चार गुना उछाल

    October 24, 2026

    नितिन नवीन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा विपक्ष

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 नवंबर तक करें आवेदन; जनवरी में होगी परीक्षा
    • सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को फांसी, आखिर क्या था मामला? मौत की सजा से पहले की कहानी पर उठे सवाल
    • केरल लोक भवन की रसोई में नॉनवेज पर कथित रोक से विवाद, कांग्रेस बोली- निजी पसंद दूसरों पर न थोपें
    • फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान पर बयान से सियासी घमासान, भाजपा ने कार्रवाई की मांग की
    • 75 साल के रामसुग्गर से शादी नहीं करेंगी 30 वर्षीय ब्लॉगर रानी, पति की वापसी के बाद बदला फैसला
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version