Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सस्पेंस बरकरारः शास्त्री का कोच बनना लगभग तय लेकिन BCCI की ओर से आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं
    Top Story

    सस्पेंस बरकरारः शास्त्री का कोच बनना लगभग तय लेकिन BCCI की ओर से आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 11, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच कौन होगा, इस सस्पेंस से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है। मंगलवार शाम को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि रवि शास्त्री को कोच नियुक्त कर दिया गया है। हालांकि इसके तुरंत बाद ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से सफाई दी गई कि कोच के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

    बीसीसीआई सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने मीडिया में आई खबरों के बाद साफ किया कि कोच को लेकर अभी भी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्यों के बीच बातचीत चल रही है। सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर की सदस्यता वाली सीएसी ने आधिकारिक तौर पर अभी किसी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

    हेड कोच पद के लिए रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि अंत में शास्त्री इस रेस में आगे निकलते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने सोमवार को कोच पद के लिए इंटरव्यू लिए थे। सीएसी ने शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, लालचंद राजपूत, टॉम मूडी और रिचर्ड पायबस का इंटरव्यू लिया था। इस दौरान पांचों कैंडिडेट ने अपना प्रेजेंटेशन सीएसी को दिखाया।

    इंटरव्यू के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली ने कहा था कि नाम पर फैसला हो चुका है, लेकिन कप्तान विराट कोहली से बातचीत होने के बाद ही नाम का ऐलान किया जाएगा। मंगलवार सुबह से ही सुगबुगाहट चल रही थी कि कोच के नाम का ऐलान कब होगा।

    अगस्त 2014 में टीम इंडिया महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर गई थी। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-3 से बुरी तरह हारी। उस समय टीम इंडिया के हेड कोच डंकन फ्लेचर थे। इस शर्मनाक हार के बाद रवि शास्त्री को टीम इंडिया का डायरेक्टर बनाया गया। दिसंबर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई, शास्त्री टीम डायरेक्टर थे और फ्लेचर कोच। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज भी हारी और वनडे सीरीज भी, लेकिन इसके बाद वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। 2015 वर्ल्ड कप के बाद फ्लेचर का कार्यकाल बढ़ाया नहीं गया और शास्त्री कोच और डायरेक्टर दोनों की भूमिका को निभाते रहे। शास्त्री के कार्यकाल में टीम इंडिया ने श्रीलंका में जाकर टेस्ट सीरीज जीती, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज जीती और एशिया कप पर कब्जा जमाया। वर्ल्ड टी-20 में भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई। इसके साथ ही शास्त्री का टीम डायरेक्टर के पद से कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हुआ और अनिल कुंबले को टीम इंडिया का हेड कोच चुना गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी के नाम पर वोट बटोरे, संपत्ति भी लूट ली
    Next Article एम्स ऋषिकेश में स्टाफ नर्स पदों के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, 31 जुलाई तक करें आवेदन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन ऐसे करें कलश स्थापना, मां शैलपुत्री को लगाएं ये भोग

    October 11, 2026

    IIIT रांची में छात्र की संदिग्ध मौत के बाद भड़का आक्रोश: रातभर धरने पर बैठे विद्यार्थी, खेलगांव चौक जाम कर निदेशक के इस्तीफे की मांग

    October 11, 2026

    30 नवंबर को होनी थी शादी, घर में फंदे से लटका मिला काजल का शव

    October 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन ऐसे करें कलश स्थापना, मां शैलपुत्री को लगाएं ये भोग
    • लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन की तैयारी, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
    • IIIT रांची में छात्र की संदिग्ध मौत के बाद भड़का आक्रोश: रातभर धरने पर बैठे विद्यार्थी, खेलगांव चौक जाम कर निदेशक के इस्तीफे की मांग
    • 30 नवंबर को होनी थी शादी, घर में फंदे से लटका मिला काजल का शव
    • केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version