Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी»खराब परफॉर्मेंस के कारण भारतीय हॉकी टीम के कोच ओल्टमैंस की हुई छुट्टी
    हॉकी

    खराब परफॉर्मेंस के कारण भारतीय हॉकी टीम के कोच ओल्टमैंस की हुई छुट्टी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 2, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को कड़ा फैसला लेते हुए पुरुष टीम के मुख्य कोच रोएलेंट ओल्टमैंस को पदमुक्त कर दिया है। एचआई ने बीते 18 महीनों में टीम के प्रदर्शन में आई गिरावट को अपने इस फैसले के पीछे का कारण बताया है। एचआई द्वारा जारी बयान के अनुसार, नई नियुक्ति होने तक हाई परफॉर्मेस डायरेक्टर डेविड जॉन टीम के अंतरिम कोच के तौर पर काम करेंगे। एचआई ने यह फैसला अपनी हाई परफॉर्मेस एंड डेवलपमेंट समिति की तीन दिन तक चली बैठक के बाद लिया है जो शनिवार को खत्म हुई।

    इस बैठक में 24 सदस्यों ने हिस्सा लिया था, जिसमें चयनसमिति के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह, और उनके साथी बी.पी. गोविंदा, वी भास्करन, थोएबा सिंह, ए.बी. सुबैया और आर.पी. सिंह शामिल थे। इनके अलावा टीम के मौजूदा खिलाड़ी जयदीप कौर, सरदार सिंह, पी.आर. श्रीजेश, मनप्रीत सिंह भी ओल्टमैंस के साथ मौजूद थे। इनके अलावा, जुगराज सिंह, अर्जुन हलप्पा, हैंस स्टीडर, स्कॉट कोनवे, डेविड जॉन, एलेना नॉर्मेन भी शामिल थे। एचआई के बयान में कहा गया है, इस बैठक का मकसद हाल ही में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स और यूरोप दौरे पर राष्ट्रीय पुरुष टीम के प्रदर्शन का आकलन करना था। साथ ही आने वाले टूर्नामेंट में टीम के विजयी पथ पर लौटने के लिए जरूरी कदम उठाना था।

    ओल्टमैंस के मार्गदर्शन में भारत ने लंदन में खेली गई हॉकी वल्र्ड लीग सेमीफाइनल्स में छठा स्थान हासिल किया था। इससे पहले सुल्तान अजलान शाह कप में भारत को तीसरा स्थान मिला था। रियो ओलम्पिक-2016 में टीम को आठवां स्थान मिला था हालांकि वह एशियन चैम्पियनशिप का खिताब जीतने में सफल रही थी। बयान में कहा गया है, रोएलेंट ओल्टमैंस के मार्गदर्शन में टीम ने अपनी फिटनेस में काफी सुधार किया है जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। लेकिन परिणाम मायने रखते हैं और टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं देखी गई है।

    एचआई ने कहा कि जॉन और चयनसमिति सीनियर खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। बयान के मुताबिक, यूरोप दौरे पर युवा टीम के संतोषजनक प्रदर्शन के बाद यह पता चला की यह समय टीम को दोबारा बनाने का समय है। हरबिंदर ने कहा, “समिति ने एकमत से यह फैसला लिया कि हम पुरुष टीम के 2016-17 के प्रदर्शन से खुश नहीं है और एशिया कप में टीम का प्रदर्शन बेंच मार्क नहीं हो सकता।

    उन्होंने कहा, हमें बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा जहां बीते वर्षो में हमारा अच्छा प्रदर्शन स्वाभविक नहीं बल्कि अकास्मक था। अच्छे परिणामों को हकीकत बनाने के लिए हमें कड़े फैसले लेने की जरूरत थी ताकि भारतीय हॉकी का भविष्य अच्छा हो सके। उन्होंने कहा, मौजूदा कोचिंग एक निश्चित स्तर से आगे अच्छे परिणाम नहीं दे पा रही थी। इसलिए समिति ने एकमत से यह फैसला किया है कि तत्काल प्रभाव से इसमें बदलाव किया जाए। हालांकि बदलाव आसान नहीं होता है, लेकिन हमें आने वाले एशियाई खेलों 2018 और टोक्यो ओलम्पिक-2020 में अच्छा प्रदर्शन करना है तो ऐसे फैसले लेने होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिरीज बीच में छोड़ इस वजह से भारत लौटेंगे धवन
    Next Article मोदी के दौरे पर म्यांमार को मिलेगी डीजल की पहली खेप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पाकिस्तान पर 19-0 की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल में भारत; झारखंड की रोशनी आइंद ने दागे दो गोल

    September 10, 2026

    महिला हॉकी विश्व कप में भारत की अग्निपरीक्षा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत पर नजर

    August 17, 2026

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण

    May 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध
    • सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ
    • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
    • इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह
    • नामकुम की पूर्व अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version