Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पक रही बीरबल की खिचड़ी बेस्वाद हो रहा जायका
    Top Story

    पक रही बीरबल की खिचड़ी बेस्वाद हो रहा जायका

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची।  झारखंड की राजधानी होने की वजह से रांची राज्य की सबसे अहम लोकसभा सीट मानी जाती है। 75 साल से ज्यादा उम्र के सांसदों को टिकट नहीं देने की पार्टी की पॉलिसी की वजह से यह पहले से तय माना जा रहा था कि रांची लोकसभा सीट पर रामटहल चौधरी की जगह कोई नया चेहरा लाया जायेगा। भाजपा के कार्यकर्ता हैरत में हैं कि रांची में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी के बावजूद आखिर प्रत्याशी के रूप में एक सर्वसम्मत चेहरे पर पार्टी में सहमति क्यंों नहीं बन पायी ? टिकट तय करने की जिम्मेदारी जिन नेताओं पर है, क्या उनका आपसी विरोधाभास इस लेटलतीफी की वजह है? राजनीति की नब्ज पर निगाह रखनेवाले मानते हैं कि निर्णय, ऊहापोह या फिर नेताओं के बीच अंतरविरोध की ऐसी स्थिति पार्टी की सेहत के लिए अच्छी बात नहीं है। कायदे से होना यह चाहिए था कि रामटहल चौधरी के बाद उनकी जगह किसी चेहरे को सर्वसम्मति से प्रोजेक्ट किया जाता। इस लेटलतीफी में उम्मीदवारी के लिए इतने नेताओं के नाम चल चुके हैं कि उम्मीदवार घोषित होने के बाद न चाहते हुए भी पार्टी में गुटबंदी जैसी स्थिति बन जायेगी। प्रत्याशी के तौर पर आदित्य साहू, नवीन जायसवाल, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, अमिताभ चौधरी, अमर कुमार चौधरी के नाम हवा में प्रमुखता से उछले। अब आखिरकार नाम चाहे जिसका भी घोषित हो, उन्हें छोड़ बाकी दावेदारों में कहीं न कहीं निराशा का भाव पैदा होगा, जो किसी हाल में पार्टी की सेहत के लिए अच्छी बात नहीं होगी। दूसरी तरफ महागठबंधन के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने चुनावी जनसंपर्क का एक चरण करीब-करीब पूरा कर लिया है। राजनीति में पहले शुरुआत करनेवाला हमेशा फायदे में रहता है, यह आजमाया हुआ सिद्धांत है।

    यही हाल चतरा और कोडरमा सीटों को लेकर है।

    भाजपा ने राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी और राजद के कद्दावर नेता गिरिनाथ सिंह को पार्टी में शामिल कराया तो यही माना गया कि क्रमश: कोडरमा और चतरा सीटों पर इन्हीं दोनों को उम्मीदवार बनाया जायेगा, लेकिन टिकट की घोषणा में लेटलतीफी की वजह से सस्पेंस लंबा खिंचता चला गया। चतरा उन तीन सीटों में हैं, जहां प्रदेश में पहले चरण में ही चुनाव कराये जाने हैं।

    नामांकन भरने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल है। इसके चार दिन पहले तक उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आने से निचले स्तर के कार्यकर्ता परेशान हैं। पार्टी की ओर से अब तक प्रचार शुरू नहीं हो पाया है। अब भाजपा से जो भी उम्मीदवार सामने आयेगा, उसके पास प्रचार के लिए महज 20-22 दिन होंगे। जाहिर है, यह अत्यंत दुष्कर चुनौती होगी। कोडरमा में हालांकि दूसरे चरण में 6 मई को मतदान होना है, लेकिन वहां भी ऐसी ही ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाईबासा: क्या गीता के चक्रव्यूह को तोड़ सकेंगे लक्ष्मण!
    Next Article 5वीं हार: बोले विराट- अंतिम 4 ओवर पड़े भारी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत

      November 9, 2026

      टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क

      November 9, 2026

      अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी

      November 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version