Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मेरिट व्यवस्था के खिलाफ नहीं है आरक्षण: SC
    Top Story

    मेरिट व्यवस्था के खिलाफ नहीं है आरक्षण: SC

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह मेरिट आधारित व्यवस्था के खिलाफ नहीं है। शीर्ष अदालत ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि मेरिट को सिर्फ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के संकुचित दायरे में ही नहीं देखा जाना चाहिए। इसका बड़ा सामाजिक उद्देश्य समाज के पिछड़े हिस्से के लिए समानता सुनिश्चित करना भी है। कर्नाटक सरकार की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को प्रोन्नति में आरक्षण दिए जाने के आदेश को बरकरार रखने का फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यह अहम टिप्पणी की।

    यह पहला मौका है, जब सुप्रीम कोर्ट ने 2006 में इस प्रावधान को मंजूरी देने के बाद प्रमोशन में आरक्षण के आदेश को बरकरार रखा है। कर्नाटक से पहले कई अन्य राज्यों ने भी एससी-एसटी वर्ग को प्रोन्नति में आरक्षण का नियम बनाया था, लेकिन अदालत से मंजूरी नहीं मिल सकी थी। अदालत ने यह कहकर उनके फैसलों को खारिज कर दिया था कि उनका आदेश 2006 में तय की गई शर्तों पर खरा नहीं उतरता है, जैसे- विभागवार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों के प्रतिनिधि का सर्वे किया जाना चाहिए।

    जजमेंट लिखने वाले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘अनुसूचित जाति एवं जनजाति को आरक्षण दिया जाना मेरिटोक्रेसी यानी मेरिट को प्राथमिकता वाली व्यवस्था के सिद्धांत के खिलाफ नहीं है। मेरिट को संकुचित दायरे में नहीं रखा जा सकता और इसे महज परीक्षा में रैंक के तौर पर ही नहीं देख सकते। इसे समाज में समानता को बढ़ाने के तौर पर भी देखना चाहिए। इसके अलावा लोक प्रशासन में विविधता का ख्याल भी रखा जाना चाहिए।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनायडू बोले- मोदी ‘महिषासुर’, ममता हैं ‘दुर्गा’
    Next Article सोनभद्र और गाजीपुर में प्रधानमंत्री ने भरी हुंकार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

      September 25, 2026

      उत्तराखंड: सड़क हादसों में हर महीने 110 से ज्यादा लोग गंवा रहे जान, 7 महीने में 775 मौतें; ब्लैक स्पॉट बने चुनौती

      September 25, 2026

      SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

      September 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद
      • उत्तराखंड: सड़क हादसों में हर महीने 110 से ज्यादा लोग गंवा रहे जान, 7 महीने में 775 मौतें; ब्लैक स्पॉट बने चुनौती
      • SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग
      • झारखंड में डीप डिप्रेशन का कहर: रांची समेत 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत
      • रांची के बरियातू में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित अपराधी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version