मुंबई: महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 150 रन बनाने वाले चैम्पियन क्रिकेटर युवराज सिंह को बधाई दी है। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “भारत ने इंग्लैंड को हराया। युवराज, आप असाधारण चैम्पियन की तरह खेले।’’
उन्होंने आगे लिखा, “भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में दूसरा वनडे। भारतीय टीम के शानदार आक्रमण ने इंग्लैंड को हराया। शानदार खेल।’’ इससे पहले सुपरस्टार शाहरूख खान ने शतकवीर युवराज और महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए लिखा था, “युवराज और धोनी को ऐसी बल्लेबाजी करते देखना बहुत अच्छा लगा। सच में शेरों का जमाना होता है।“
Previous Articleसिद्धू का बादल परिवार पर पंजाब को ‘‘लूटने’’ का आरोप
Next Article इंग्लैंड पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना
Related Posts
Add A Comment