रामगढ़: पतंगबाजी के शौक ने शुक्रवार को एक बच्चे की जिंदगी की डोर काट दी। पतंग उड़ा रहे एक मासूम की जिंदगी की डोर उस वक्त कट गयी, जब वह पतंग संभालने के चक्कर में कुआं में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गयी। कारण उस वक्त किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। अगले दिन खोजबीन के बाद उसका शव निकाला गया।
शहर के कोयरी टोला में दस वर्ष का राहुल कुमार शिशु ज्ञान मंदिर के निकट पतंग उड़ा रहा था। शुक्रवार की सुबह एक बालक के शव मिलने की खबर फैली। दस साल के मासूम राहुल कुमार गुरूवार की शाम को पांच बजे के लगभग पतंग उड़ा रहा था। इसी क्रम में वह कुआं में गिर गया। राहुल अपने नाना-नानी के घर पर रह कर पढ़ाई कर रहा था। कुआं में गिरने के बाद राहुल रात को घर नहीं पहुंचा। रात भर राहुल के परिजन खोजते रहे। शुक्रवार की सुबह एक बच्चे शव कुएं में मिलने की बात फैली तो परिजन पहुंचे। उसकी पहचान राहुल के रुप में की गयी। इसकी सूचना रामगढ़ थाना को दी गयी। रामगढ़ थाना प्रभारी सचिदा प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

