Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एक साथ चुनाव कराने के लिए संविधान संशोधन की जरूरत: जैदी
    Top Story

    एक साथ चुनाव कराने के लिए संविधान संशोधन की जरूरत: जैदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 24, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने आज कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए संविधान संशोधन और अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होगी।”

    जैदी ने नई दिल्ली में कहा कि आयोग के विचार से कानून मंत्रालय के अलावे संसदीय समिति को भी अवगत करा दिया गया है कि ऐसे प्रस्ताव के लिए राजनीतिक आम सहमति की प्रक्रिया के जरिए संविधान संशोधनों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयोग कुछ अतिरिक्त संसाधनों के साथ भविष्य में एकसाथ चुनाव कराने का काम कर सकता है, यद्यपि इसके लिए दो पूर्व शर्तें हैं।

    उन्होंने कहा कि पहली यह कि राजनीतिक आम सहमति से संविधान में एक संशोधन होना चाहिए और हमें इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन जैसे कुछ अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होगी।

    जैदी सातवें राष्टीय मतदाता दिवस से पहले चुनाव आयोग की ओर से स्टैटेजीस फॉर इम्पावरिंग यंग एंड फ्यूचर वोटर्स विषय पर आयोजित एक सेमिनार के इतर बोल रहे थे।

    गत वर्ष चुनाव आयोग ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने के विचार का समर्थन किया था लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया था कि इसमें काफी खर्च आएगा और कुछ राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल कम करने या बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा।

    कानून मंत्रालय ने आयोग से संसद की एक स्थायी समिति की रिपोर्ट पर अपने विचार देने के लिए कहा था जिसने एकसाथ चुनाव कराने का समर्थन किया था। आयोग ने मई में कानून मंत्रालय को भेजे अपने जवाब में कहा था कि वह प्रस्ताव का समर्थन करता है लेकिन इस पर नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा।

    आयोग ने संसद की एक समिति के समक्ष भी ऐसी ही मुश्किलें व्यक्त की थीं जिसने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने की व्यावहारिकता पर अपनी रिपोर्ट गत दिसंबर में दी थी।

    सेमिनार में आस्ट्रेलिया, बोस्निया-हर्जागोविना, फिजी और नेपाल के चुनाव आयोगों के साथ सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर हुए। जैदी ने कहा कि सेमिनार का मुख्य जोर पहली बार मतदान करने वालों पर है जो 18 वर्ष के हुए हैं और संभावित मतदाता जो 15-17 वर्ष आयुवर्ग में हैं। उन्होंने कहा कि इन दो वर्गों को चुनावी लोकतंत्र का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15-17 वर्ष के आयुवर्ग में 6.2 करोड़ लोग हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान: यौन शोषण के खिलाफ मुंह खोलने पर टीवी एंकर बैन
    Next Article 26 जनवरी से लाल किले में किया जाएगा ‘भारत पर्व’ का आयोजन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री योगी ने सदन काे बताया समग्र विकास का मंच

    January 21, 2026

    इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या 25

    January 21, 2026

    सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में गूंजा ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ का नारा, छात्रवृत्ति को लेकर आजसू ने किया डीसी दफ्तर का घेराव
    • 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री योगी ने सदन काे बताया समग्र विकास का मंच
    • इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या 25
    • सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू
    • दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बनी सहमति, इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में झारखंड बढायेगा कदम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version