Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कैबिनेट ने संघ से जुड़े संगठनों को जमीन आवंटन बहाल करने की मंजूरी दी
    देश

    कैबिनेट ने संघ से जुड़े संगठनों को जमीन आवंटन बहाल करने की मंजूरी दी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 6, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  संप्रग सरकार के समय जिन 20 से अधिक सामाजिक-आर्थिक संगठनों के जमीन आवंटन को रद्द कर दिया गया था, उन्हें इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में एक प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने के बाद जमीन वापस मिलने की संभावना है। इन संगठनों में अधिकतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े माने जाते हैं।

    कैबिनेट ने शहरी विकास मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जो अधिकतर संघ से संबद्ध संगठनों की जमीन बहाल करने से संबंधित है।

    साल 2004 में संप्रग सरकार ने एक सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के आधार पर पिछली राजग सरकार में हुए जमीन आवंटनों को निरस्त कर दिया था।

    उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा, ‘‘पिछली :संप्रग: सरकार ने कुछ आवंटन रद्द कर दिये थे वहीं अपने अनुकूल कुछ संस्थाओं के लिए आवंटन को मंजूरी दे दी और इस तरह भेदभाव किया। शिकायती पक्षों ने शहरी विकास मंत्रालय के सामने अपना पक्ष रखा था जिसने निरस्तीकरण की समीक्षा करने के लिए दो सदस्यों की समिति बनाई थी।’’ सूत्रों के अनुसार, ‘‘कैबिनेट ने समिति के इस सुझाव को मंजूर किया है कि कुछ को छोड़कर सभी आवंटन सही थे।’’ कैबिनेट की मंजूरी के साथ शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली उच्च न्यायालय में समिति की रिपोर्ट को रख सकता है जहां इस मुद्दे पर एक मामला लंबित है। मंत्रालय निरस्तीकरण को हटाने की मांग करेगा।

    भूमि के 29 आवंटनों को निरस्त करने के संप्रग सरकार के फैसले की समीक्षा के लिए गठित समिति ने पिछले साल करीब दो दर्जन आवंटनों को बहाल करने की सिफारिश की थी।

    अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने 1998-99 से 2004 के बीच 32 सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों को जमीन आवंटित की थी जिनमें से 22 संगठन संघ से जुड़े या समर्थित बताये जाते हैं।

    हालांकि 2004 में संप्रग सरकार ने इस आधार पर 29 आवंटनों को रद्द कर दिया था कि इन आवंटनों में नियमों का उल्लंघन किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटेरेजा ने ब्रिटेन में असाधारण योगदान के लिए ब्रिटिश सिखों की सरहाना की
    Next Article बेरोजगारों को मिलेगा ठेका स्थानीय को प्राथमिकता
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को जयंती पर किया नमन

    December 11, 2025

    ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह

    December 9, 2025

    भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन

    December 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को जयंती पर किया नमन
    • हजारीबाग में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी शाहनवाज आलम कनेक्शन की जाँच तेज़
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
    • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
    • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version