लॉस एंजिलिस:  गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में पहली बार हिस्सा ले रहीं प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर बेहद आकषर्क और सुंदर सुनहरे रंग के बड़े गले वाले गाउन में नजर आईं।

प्रियंका का यह खूबसूरत सुनहरा गाउन राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था जिस पर हाथ से कशीदाकारी की गई थी।

‘‘क्वान्टिको’’ की 34 वर्षीय अभिनेत्री ज्यादातर मौकों पर अपने बाल बंधे हुए ही रखती हैं लेकिन इस मौके पर वह खुले बालों में आईं। हालांकि प्रियंका की गहरे रंग की लिपिस्टिक हमेशा की तरह ध्यान आकषिर्त करने वाली थी।

प्रियंका जेफरी डीन मोर्गन के साथ मंच पर आईं और अभिनेता बिली बॉब थॉर्टन को पुरस्कार दिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version