Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जल्लीकट्टू के संबंध में सरकार स्थायी हल ढूंढ़ रही है: दवे
    Top Story

    जल्लीकट्टू के संबंध में सरकार स्थायी हल ढूंढ़ रही है: दवे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 20, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे ने आज कहा कि केंद्र जल्लीकट्टू मुद्दे का स्थायी हल चाहता है और तमिलनाडु सरकार के प्रस्तावों का विभिन्न मंत्रालय अध्ययन रहे हैं जिसके बाद एक-दो दिन में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज गृहमंत्री को तमिलनाडु सरकार से प्रस्ताव मिला। पूरा प्रस्ताव विचाराधीन है। विभिन्न मंत्रालय उस पर गौर कर रहे हैं। यह पर्यावरण मंत्रालय आने वाला है। मुझे पक्का भरोसा है कि यथाशीघ्र हम अंतिम फैसले पर पहुंच पायेंगे।’’

    उन्होंने कहा कि गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम से भेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सांस्कृतिक खेलकूदों खासकर जल्लीकट्टू से जुड़ी भावनाओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सराहा था। जब दवे से पूछा गया कि जिन जानवरों पर करतब दिखाने या तत्संबंधी प्रशिक्षण के संबंध में रोक लगायी गयी है, क्या उनका मंत्रालय उनकी सूची से सांडों को बाहर निकालने के बारे में सोच रहा है, तब उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं सभी चीजें यहीं बता दूं तो बाद के लिए क्या रह जाएगा।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘आज शाम या कल तक हम कुछ ऐसे निष्कर्ष पर पहुंचेंगे जहां हमारे पास जल्लीकट्टू प्रेमियों के सामने ठोस चीज होगी.. हर चीज रचनात्मक ढंग से की जानी चाहिए। आधे-अधूरे मन से नहीं की जानी चाहिए। हम यथाशीघ्र आपके सामने हर चीज ला पायेंगे।’’ हालांकि किसी का नाम लिए बगैर ही उन्होंने पिछली संप्रग सरकार को सांडों को करतब के लिए प्रतिबंधित पशुओं की सूची में डालने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

    इस बीच, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार तमिलनाडु की संस्कृति का सम्मान करती है और उसे राज्य के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त की गयी भावना का पता है। उन्होंने कहा, ‘‘यथाशीघ्र कानूनी हल लाने की कोशिश चल रही है.. मैंने पर्यावरण मंत्री अनिल दवे और अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। हमने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी चर्चा की है।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआक्रामक चुनाव अभियान ने ट्रम्प को व्हाइट हाउस तक पहुंचाया
    Next Article सिद्धू का बादल परिवार पर पंजाब को ‘‘लूटने’’ का आरोप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version