Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़»दिन में 6 से 7 घंटे तक बाधित रहती है विद्युतापूर्ति
    रामगढ़

    दिन में 6 से 7 घंटे तक बाधित रहती है विद्युतापूर्ति

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 12, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़: बीते महीने भर से जिला में बिजली आपूर्ति की स्थिति दयनीय हो गई है। जिला में विद्युत आपूर्ति 24 घंटे में मात्र 15-17 घंटे तक हो रही है। राज्य सरकार ने दावा किया है कि वह लगातार 24 घंटे सातों दिन बिजली की आपूर्ति करेगी। यह सरकारी दावा अब जिला में तो लागू होता नहीं दिख रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आम लोगों में आक्रोश दिखने लगा है। वहंी राजनीतिक दल भी अब बिजली आपूर्ति बाधित होने से गरम हो गये हैं। जानकारी के अनुसार डीवीसी जिला में रोजाना लगभग 5-6 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित कर रही है। बाकी जेएसईबी के लापरवाही के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।

    बिजली आपूर्ति बाधित होने से जहां आम जन जीवन पर इसका असर पड़ा है। वहीं उद्योग धंधों पर भी इसका असर पड़ता दिखने लगा है। आने वाले महीनों में विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होने वाली है। शाम के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने से विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली आपूर्ति के बाधित होने से उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं।

    जिला में चरमरायी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से आम जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। आम लोग सरकार को कोसने लगे हैं। जिसके बाद रामगढ़ में भाजपाईयों की कुंभकर्णी नींद खुली है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल 11 जनवरी को जेएसईबी और डीवीसी के अधिकारियों से मिलकर जिला में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने की मांग किया है। डीवीसी के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें लिखा गया है कि विगत महीनों से रामगढ़ जिले में डीवीसी द्वारा लोड शेडिंग किया जा रहा है। जिससे परीक्षाओें के इस मौसम में विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    साथ ही रोजगार और व्यापार पर भी इसका असर दिखने लगा है। भाजपाईयों ने मांग किया है कि समस्या का हल जल्द निकाला जाए। अन्यथा यहां की जनता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने का विवश हो जायेगी। वहीं यह प्रतिनिधिमंडल जेएसईबी के भी अधिकारियों से मिलकर विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने की मांग किया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार, रविंद्र शर्मा, रामदेव प्रसाद, नमेंद्र चंचल, धनंजय कुमार पुटूस, सुर्यवंश श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, अमित चटर्जी सहित अन्य शामिल थे।

    चरमरायी विद्युत व्यवस्था को सुचारू किया जाये: झाविमो
    झारखंड विकास मोर्चा के जिला प्रवक्ता अजीत गुप्ता ने 11 जनवरी को प्रेस बयान जारी कर कहा कि रामगढ़ जिला में बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। दिनभर में 4-5 घंटे की बिजली आपूर्ति हो रही है। सुबह 6बजे से बिजली काटने का जो सिलसिला शुरू होता है वह रात 10 बजे तक जारी रहता है। जिसके कारण उद्योग, व्यवसाय, बाजार तथा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्युत विभाग के अधिकारी इस ओर कहीं से भी सक्रीय नहीं दिख रहे हैं। झाविमो ने कहा है कि अगर रामगढ़ में विद्युत आपूर्ति व्यवस्थ सुचारू नहीं की गई तो जिला में चरमबद्ध ढ़ंग से आंदोलन किया जायेगा।

    जन प्रतिनिधियों को विद्युत आपूर्ति पर देना चाहिए ध्यान: माले
    भाकपा माले के जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया ने कहा कि राज्य व कें द्र सरकार बिजली 24 घंटे आपूर्ति करने का दावा करती है। लेकिन रामगढ़ जिला में तो बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। यहां के सांसद व विधायक को इस पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन अफसोस की बात है कि ये जन प्रतिनिधि आम लोगों के परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से इसका आम जन जीवन पर असर पड़ रहा है। उद्योग धंधे एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीआरपीएफ बस से कुचल कर सुहाना परवीन की मौत
    Next Article जमीन कारोबारी को मारी गोली, गंभीर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026

    उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले अधिकारियों ने होटलों में की छापेमारी

    April 12, 2026

    झारखंड इस्पात में झुलसे एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया
    • शास्त्रों के अनुसार आचरण ही समाज को दिशा देता है : प्रधानमंत्री मोदी
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
    • भाजपा ने संविधान खत्म कर दिया : राहुल गांधी
    • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version