Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया आरबीआइ शाखा का घेराव
    रांची

    नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया आरबीआइ शाखा का घेराव

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 19, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने कचहरी चौक स्थित आरबीआइ शाखा का घेराव किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ महानगर कांग्रेस के सभी 55 वार्डों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी आस्कर फर्नांडिस ने कहा कि नोटबंदी से देश की आम जनता को परेशानी हुई है। पहले तो प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर लोगों को परेशानी में डाला और फिर कैशलेस की मुहिम छेड़कर आम लोगों के साथ मजाक किया है। देश के एक बड़े हिस्से में आज तक बिजली और टेलीफोन जैसी सुविधा नहीं पहुंच पायी है वहां कैशलेस की बात करना गरीबों के साथ मजाक नहीं तो और क्या है। फर्नांडिस ने कहा कि नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है। वर्ल्ड बैंक और अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति और खराब होगी।
    आरबीआइ शाखा तक जुलूस निकाला
    इससे पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस नेताओं ने आरबीआइ शाखा तक जुलूस निकाला। जुलूस में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी तारांचद भगोरा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, प्रदीप बलमुचू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक मनोज यादव, इरफान अंसारी, कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी, फुरकान अंसारी, रामेश्वर उरांव, दुलाल भुईंया, राजीव रंजन प्रसाद, समशेर आलम, सुरेंद्र सिंह, गीताश्री उरांव, आभा सिन्हा, नियेल तिर्की, शशिभूषण राय, किशोर शाहदेव और अजय राय समेत कई नेता मौजूद थे।
    ताराचंद भगोरा, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले घूम-घूम कर लोगों को आश्वासन दिया था कि कालाधन वापस लाया जायेगा। खुद को प्रधानसेवक बताने वाले मोदी यह बतायें कि नोटबंदी से कितना कालाधन वापस आया?
    छाया वर्मा, राज्यसभा सांसद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत को गुजरात समझ कर फैसले लेते हैं। कांग्रेस उनकी मनमानी नहीं चलने देगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह जोश बरकरार रहे तो 2019 में कांग्रेस की वापसी होगी।
    सुबोधकांत सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री : नोटबंदी ने भारत के आम आदमी को परेशान कर दिया है। कांग्रेस इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी। 2 फरवरी से 15 फरवरी तक जिलों में कांग्रेस सम्मेलन करेगी। चौराहों पर प्रधानमंत्री हाजिर हों कार्यक्रम भी चलेगा।
    प्रदीप बलमुचू, राज्यसभा सांसद : नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन का समय मांगा था। 50 दिन पूरे हो गये हैं, लेकिन देश की हालत वही है। प्रधानमंत्री बतायें कितना कालाधन सरकारी खजाने में आया?
    सुखदेव भगत, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस : आरबीआइ से कांग्रेस 3 सवाल पूछना चाहती है। नोटबंदी किसका फैसला है? आनन-फानन में यह फैसला क्यों लिया गया? नोटबंदी से लोगों की जान गयी इसका जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस जन अदालत लगाकर मोदी से सवाल पूछेगी।
    डॉ अजय कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस : कालधन को सफेद करने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों को मदद करने के लिए नोटबंदी की है। मोदी सरकार गरीबों से खींचो और अमीरों को सींचो वाले सिद्धांत पर चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक ही परिवार के 5 की मौत, 4 गंभीर
    Next Article पढ़ी-लिखी बहू-बेटी के नाम हुईं गांव की गलियां
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार

    March 16, 2026

    रांची में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान, बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    March 15, 2026

    रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला, 19 मार्च तक बारिश-आंधी की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने
    • ट्रंप का नाटो को अल्टीमेटम- होर्मुज नहीं बचाया तो भुगतना होगा अंजाम
    • काठमांडू में जेन-जी आंदोलन रिपोर्ट को लेकर हंगामा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
    • मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version