Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»पुणे वनडे: इंग्लैंड ने ‘विराट की सेना’ के सामने रखा बड़ा टारगेट
    क्रिकेट

    पुणे वनडे: इंग्लैंड ने ‘विराट की सेना’ के सामने रखा बड़ा टारगेट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 15, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पुणे: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम के सामने 351 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की और अपनी टीम के स्कोर को 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन तक पहुंचा दिया। अब भारत को सीरीज की शुरुआती बढ़त के साथ करने के लिए इस लक्ष्य से पार पाना होगा। यह पूर्णकालिक कप्तान के रूप में विराट कोहली का पहला मैच भी है।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही। टीम का पहला विकेट 39 रन पर गिरा जब बुमराह के थ्रो पर अलेक्स हेल्स रन आउट हो गए। उन्होंने 9 रन की पारी खेली।

    इसके बाद ओपनर जेसन रॉय और जो रूट के बीच 69 रन की पार्टनरशिप हुई। 108 के स्कोर पर रॉय (73) को रविंद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप कर दिया। उनके बाद आए कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 28 रन की संक्षिप्त पारी खेली और टीम के स्कोर को 157 रन तक ले गए। मॉर्गन को हार्दिक पांड्या ने धोनी के हाथों कैच कराया।

    इंग्लैंड की टीम का स्कोर 220 रन तक पहुंचा ही था कि जोस बटलर (31) भी चलते बने। बटलर के जाने के थोड़ी देर बाद ही शानदार फॉर्म में दिख रहे जो रूट (78) भी चलते बने। रूट के जाने के बाद बेन स्टोक्स और मोईन अली ने इंग्लैंड की पारी को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बुमराह की गेंद पर उमेश यादव के हाथों कैच होने से पहले स्टोक्स ने सिर्फ 62 रनों की तेज पारी खेली। अपनी 40 गेंद की इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए। मोईन अली भी 28 रनों की तेज पारी खेलकर उमेश यादव का शिकार बने। क्रिस वोक्स 9 रन बनाकर और डेविड विली 10 रन बनाकर नॉटआउट रहे। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने 2-2, जबकि उमेश यादव और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

    ​

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना नाव हादसा : रेसक्यू ऑपरेशन खत्म, 24 की मौत
    Next Article इस स्मार्ट फ़ोन के बारे में जानकार आप इसे जरूर खरीदेंगे !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित

    May 9, 2025

    आईपीएल 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सीएसके, धोनी बोले- कैच छोड़ना पड़ा भारी

    May 1, 2025

    दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के दौरान अजिक्य रहाणे हुए चोटिल, चोट गंभीर नहीं

    April 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    • भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
    • भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित
    • बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version