Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मथुरा के डाकघर में एक करोड़ का घोटाला, कर्मी निलंबित
    देश

    मथुरा के डाकघर में एक करोड़ का घोटाला, कर्मी निलंबित

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ” उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक डाककर्मी द्वारा खाताधारकों के खातों से करीब एक करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आने पर विभाग सभी बचत खातों के सत्यापन में जुट गया और प्रारंभिक जांच में सचिन सहित कुछ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।”

    मथुरा के प्रवर डाक अधीक्षक उमराव सिंह ने बताया, शहर के कृष्णानगर उपडाकघर के क्लर्क सचिन अग्रवाल ने पोस्टमास्टर के सरकारी खाते के माध्यम से एक करोड़ से अधिक रुपये अपने खाते में हस्तांतरित कर लिए। मामला सामने आने के बाद विभाग बचत खातों का सत्यापन करा रहा है।

    उन्होंने बताया कि कृष्णानगर डाकघर से संबंधित कुछ शिकायतें मिलने के बाद की गई प्रारंभिक जांच में कर्मचारी सचिन अग्रवाल द्वारा सरकारी खातों से करीब एक करोड़ की धनराशि के गबन का प्रमाण मिला है।

    प्रारंभिक जांच के बाद विभाग ने सचिन सहित इसमें शामिल सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, उक्त मामले से जुड़े सभी खाते सीज कर दिए गए हैं और आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

    सिंह ने कहा, कृष्णानगर उपडाकघर में करीब 20 हजार खाते हैं। जिनमें से कई खाते वर्षों से बंद पड़े हैं जबकि कुछ का संचालन कभी-कभार ही होता है। ऐसे खातों में गड़बड़ी किए जाने की गुंजाइश ज्यादा है। इसलिए सभी खातों का सत्यापन कराने को कहा गया है।

    उन्होंने बताया कि खातों का मिलान 27 जनवरी को शाम पांच तक कराया जा सकता है। इसके बाद विभाग किसी भी गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

    वरिष्ठ अधीक्षक, डाक ने कहा, पूरे मामले की जांच के लिए सहायक अधीक्षक पीके गुप्ता, निरीक्षक सुभाष चन्द्र, निरीक्षक अशोक सिंह मीना एवं सिस्टम सहायक मनीष कुमार सिंह आदि चार अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप मेक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण कराएंगे
    Next Article टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड टीम ज्यादा आश्वस्त: मॉर्गन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, बजट 2026–27 में शिक्षा क्षेत्र को लेकर जताया भरोसा

    January 8, 2026

    ममता बनर्जी सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री : तापस राय

    January 8, 2026

    दिल्ली में तीन दिवसीय ‘तानसेन महोत्सव’ शुक्रवार से

    January 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं बाबूलाल मरांडी: सतीश पौल मुंजनी
    • रूढ़िवादी विश्वास और उपासना पद्धति को छोड़ने वालों को अधिकार नहीं मिले: बाबूलाल मरांडी
    • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, बजट 2026–27 में शिक्षा क्षेत्र को लेकर जताया भरोसा
    • 10 जनवरी से 25 फरवरी तक पूरे बिहार में “मनरेगा बचाओ संग्राम”अभियान की तहत होगा आंदोलन : राजेश राम
    • झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने नवीन केडिया को किया गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version