Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मुलायम बोले, नहीं माने अखिलेश तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा
    राजनीति

    मुलायम बोले, नहीं माने अखिलेश तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 16, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान के साथ साथ फैमिली ड्रामा भी चल रहा है। चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में जारी कलह के कारण राज्य में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। दो खेमों में बंट चुकी सपा में सुलह की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रहे हैं। अब बात चुनाव चिन्ह की है। चुनाव आयोग में मुलायम सिंह खेमा और अखिलेश यादव खेमे ने अपने अपने दावे ठोंक रखे हैं। आयोग को तय करना है कि साइकिल पर सवारी कौन करेगा। इन सबके बीच सपा प्रमुख मुलायम ने अपने बेटे अखिलेश को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने सारी तस्वीर साफ कर दी है। इस बयान ने उत्तर प्रदेश की धरती को हिला के रख दिया है।

    अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चुनाव से पहले इस तरह का बयान देकर मुलायम ने कार्यकर्ताओं की दुविधा और वफादारी के संकट को खत्म करने की कोशिश की है।

    लखनऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी सुप्रीमों मुलायम सिंह ने कहा कि वो पार्टी को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो पार्टी को बचाने के लिए जो कर सकते हैं वो करेंगे। अगर अखिलेश यादव मेरी बात नहीं समझते हैं तो मैं उनके खिलाफ भी लड़ने कौ तैयार हूं। इस बयान से एक बार को तो कार्यकर्ता हैरान हो गए। उन्हे समझ नहीं आया कि नेताजी क्या बोल गए। साफ है कि अब मुलायम और अखिलेश के बीच सुलह की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। इस बयान के साथ ही मुलायम ने कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया कि वो अपना वफादारी चुन लें। किसका समर्थन करना है और किसका नहीं ये भी तय कर लें। जो कार्यकर्ता अभी तक दुविधा में थे मुलायम का ये बयान उनके लिए एक इशारा है।

    मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने तीन बार अखिलेश यादव को बुलाया। वो केवल एक मिनट के लिए आए और बिना मेरी बात सुने लौट गए। मुलायम का ये बयान बताता है कि वो कितने निराश हो गए हैं। उनके बेटे अखिलेश उनकी बात ही नहीं सुनते हैं। साइकिल चुनाव चिन्ह को लेकर मुलायम सिंह ने चुनाव आयोग पर फैसला छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आयोग जो भी फैसला करेगा वो मंजूर होगा। बता दें कि साइकिल को लेकर समाजवादी पार्टी के दोननों धड़े अपना अपना दावा कर रहे हैं। ऐसे में जानकारों के मुताबिक चुनाव आयोग साइकिल चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुलायम और अखिलेश खेमे को नए चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ना होगा।

    उत्तर प्रदेश की सियासत में दशकों तक मुलायम सिंह का प्रभाव रहा है। लेकिन अब वो अपने ही बेटे से हारते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं से कही गई उनकी बातों ने सारी तस्वीर पानी की तरह साफ कर दी है। वो ये मान चुके हैं कि बात उनके हाथ से निकल चुकी है। अब वो कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी को बचाने के लिए अगर बेटे से भी लड़ना पड़े तो वो लड़ने के लिए तैयार हैं। सवाल ये भी उठता है कि जिस तरह से अखिलेश यादव ने शक्ति प्रदर्शन किया था उस के बाद मुलायम के साथ बचे लोगों की संख्या काफी कम है। ऐसे में असली समाजवादी पार्टी कौन सी होगी अखिलेश की या फिर मुलायम सिंह यादव की। हालांकि रामगोपाल यादव का कहना है कि अखिलेश ही असली समाजवादी पार्टी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनी ने नया कार ऑडियो सिस्टम 26,990 रुपये में उतारा
    Next Article सपने में जमीन के अंदर से बुला रही थी ” माँ “और फिर हुआ ये चमत्कार !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    May 8, 2025

    भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया : सरयू राय

    May 7, 2025

    झामुमो में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा

    May 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version