रांची: राजधानी में शुक्रवार को सांझी लोहड़ी की धूम रही। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर घर-घर पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी मनायी।
पंजाबी हिंदू बिरादरी : की सांझी लोहड़ी में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भागीदारी निभायी। रात पौने आठ बजे पूजन के बाद अग्नि प्रज्जवलित की गयी। फिर पारंपरिक नृत्य-गीत का कार्यक्रम चला। मुख्य अतिथि मदन सेन कुजारा ने समाज के लोगों को ेलोहड़ी की बधाई देते हुए परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पवित्र अग्नि प्रज्जवलित कर उन्होंने कहा कि पंजाबी देश के जिस हिस्से में रहते हैं, वहां अपनी सामाजिक और धार्मिक परंपराओं का निर्वाह करते हुए खुशहाली का संदेश देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश खन्ना और संचालन सचिव सुधीर उग्गल ने किया। पूर्व अध्यक्ष मुकुल तनेजा, अशोक माकन, पूनम आनंद, बबिता खन्ना, सुभाष खन्ना, पूनम माकन, विरेंदर अरोड़ा, विनोद माक, हरगोबिंद गिरधर, राजेश मेहरा, मदन चावला, बीआर मग्गो, एसएन कल्याल, रंदीप आनंद, तिलकराज आनंद ने इसमें मुख्य रूप से भागीदारी निभायी।
कृष्णा नगर कॉलोनी : रात साढ़े आठ बजे कार्यक्रम की शुरुआत अग्नि पूजा से हुई। खाने-पीने का आनंद लिया। भाजपा नेता गामा सिंह, नंदकिशोर अरोड़ा, राजकुमार तलेजा, राजेश पपनेजा, राकेश अरोड़ा, रौनक मिढ़ा, किशोरी लाल मुंजाल, अरुण जसूजा आदि ने इसके सफल आयोजन में अपना मुख्य योगदान दिया।
बहावलपुरी पंजाबी सभा : गुरुद्वारा साहिब में पवित्र अग्नि प्रज्जवलित कर लोगों नें उसकी परिक्रमा कर मुंगफली, रेवड़ी, चिवड़े, मक्के के फुल्लों के साथ अध्य अर्पित किया। प्रज्जवलित अग्नि के फेरे लेकर लोगों ने अपने परिवार की सुख समृद्धि और समाज में शांति की मांगलिक कामना की। लोहड़ी की पारंपरिक अनुष्ठान के साथ मुख्य अतिथि देवास मध्य प्रदेश के एसडीएम पुरुषोत्तम दास दावरा ने अग्नि प्रज्वलित की और समाज की सुख समृद्धि की कामना करते हुए बधाई दी। ढोल की गूंज में समाज की महिलाओं ने लोहड़ी के लोक गीत गाते हुए फेरे लिए और अध्य अर्पित किया। मुख्य रूप गुरु नानक सत्संग सभा के प्रधान जयराम दास मिढ़ा, अध्यक्ष लक्ष्मण दास मिढ़ा, गोपाल दास सरदाना, भगवान दास बेदी, ओम प्रकाश बरेजा, नारायण दास अरोड़ा, प्रो मनोहर लाल, राधेश्याम किंगर, संयोजक डॉ सतीश मिढ़ा, अंचल किंगर, वेद प्रकाश मिढ़ा, किशोर पपनेजा, विजय किंगर, ललित किंगर, मनोहर मिढ़ा, मुकेश बजाज आदि ने इसमें विशेष रूप से हिस्सा लिया।
नागरिक समिति : बड़ालाल स्ट्रीट, अपर बाजार में लोहड़ी मनायी गयी। शाम साढ़े छह बजे पारंपरिक पूजन के साथ अग्नि प्रज्जवलित की गयी। सांसद रामटहल चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। समिति के संदीप नागपाल ने बताया कि समिति यहां 32 वर्षों से लोहड़ी पर्व मना रही है। संस्थापक स्व अशोक नागपाल और कार्यकारी अध्यक्ष बलबीर दत्त के मार्गदर्शन से यहां कई वर्षों से लगातार लोहड़ी का आयोजन किया जा रहा है। संरक्षक इंदर सिंह नामधारी, पुर्व कें द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और सांसद राम टहल चौधरी भी शामिल हो चुके हैं।
गुरु नानक स्कूल : लोहड़ी समारोह में नगर कीर्तन के साथ पहुंची संगत ने खास तौर से हिस्सा लिया। सामूहिक रूप से अग्नि प्रज्जवलित कर अर्ध्य अर्पिक किया। भव्य आतिशबाजी के साथ लोगों ने नाच गाकर जमकर लोहड़ी का आनंद लिया। इसके अलावा निवारण पुर, अरगोड़ा, स्टेशन रोड आदि स्थानों में भी लोहड़ी की धूम रही।