रायपुर: राजधानी की पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए युवक के साथ दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के गिरफ्त में आया युवक पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तार दोनों लड़कियां कोलकाता की बताई जा रही है।
दरअसल पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी के एक पॉश इलाके राजेंद्र नगर के एक होटल में पुलिस पहुंची तो वहा का नजारा देख हैरान रहीं गई। होटल में एका एक पहुंची पुलिस ने पाया की वहां लोग एक दूसरे में इस तरह खोए है कि पुलिस के आने की भनक तक नहीं लगी। जिसके बाद पुलिस ने यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, और आगे की कार्यवाई में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक दलाल है, और दूसरे राज्यों से लड़कियों को बुलाकर यहां सेक्स रैकेट चलाता था। बताया जा रहा है कि दलाल ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को बुलाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले भी पीटा एक्ट तहत दो बार जेल जा चुका है।
आपको बता दें कि पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा फिल्मी अंदाज में किया है। बताया जा रहा है कि इस रैकेट का खुलासा करने के लिए पुलिस ने अपने एक मुखबिर का इस्तमाल किया। मुखबिर ने दलाल से बात की और लड़कियों की डिमांड करते हुए कहा कि उसे पार्टी के लिए दो लड़कियां चाहिए।
जिसके बाद दलाल ने उसे कुछ लड़कियों की तस्वीर भेजी और फिर सौदा तय होने के बाद दलाल ने कोलकाता से दो लड़कियों को बुलाकर रायपुर के एक होटल में ठहरा दिया। इसके बाद इसकी सूचना दलाल ने मुखबिर को दी और फिर मुखबिर ने पुलिस को। बस क्या पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच कर सभी आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।