Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»कानपुर टी-20: युवा सेना के साथ एक और श्रृंखला जीतने उतरेंगे विराट
    क्रिकेट

    कानपुर टी-20: युवा सेना के साथ एक और श्रृंखला जीतने उतरेंगे विराट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 25, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर:  भारत दौरे पर आई इंग्लैंड को टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखलाओं में हराने के बाद नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम गुरुवार से शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला में भी प्रतिद्वंद्वियों को दोयम साबित करने उतरेंगे। टी-20 श्रृंखला का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाले इस मैदान पर यह पहला टी-20 मैच है।

    एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने वाले कई खिलाड़ी टी-20 श्रृंखला में नहीं हैं। चयनकर्ताओं ने टी-20 के लिए युवा खिलाड़ियों पर जोर दिया है जिनमें सबसे बड़ा नाम विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का माना जा रहा है।

    पिछले साल अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर सभी की नजरों में आए पंत ने घरेलू सत्र में भी बल्ले से अपने जौहर दिखाए हैं और रणजी ट्रॉफी के इसी सत्र में कई रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन का उन्हें लाभ मिला और पहली बार भारतीय टीम की जर्सी उन्हें नसीब हुई।

    शिखर धवन चोटिल हैं, ऐसे में लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत के लिए पंत को अंतिम एकादश में चुना जा सकता है। हालांकि मंदीप सिंह भी राहुल के साथ सलामी बल्लेबाज की दौड़ में हैं। पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ऐसे में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाज की जोड़ी को बनाए रखने के लिए टीम प्रबंधन पंत के साथ जा सकता है।

    कोहली का तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना तय है। युवराज और धौनी ने एकदिवसीय में चौथे और पांचवें नंबर पर अपने अनुभव का बेहतरीन परिचय देते हुए टीम के संभाला था। छठे नंबर पर भारत में टी-20 क्रिकेट का बड़ा नाम सुरेश रैना उतर सकते हैं। रैना हाल ही में बुरे दौर से गुजर रहे हैं और टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए यह श्रृंखला उनके लिए संजीवनी साबित हो सकती है।

    रैना लंबे अंतराल के बाद अपने घरेलू मैदान पर खेलते नजर आ सकते हैं।

    रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को लगातार खेलने के कारण अंत समय पर आराम दिया गया है। उनकी जगह जम्मू एवं कश्मीर के ऑफ स्पिनर परवेज रसूल और लेग स्पिनर अमित मिश्रा को टीम में जगह मिली है। इन दोनों के अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी टीम में तीसरे स्पिनर के तौर पर मौजूद हैं। मुख्य कोच अनिल कुंबले और कोहली पहले टी-20 में किसे मौका देंगे यह मैच के दिन ही पता चलेगा।

    तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मेदारी अनुभवी आशीष नेहरा के कंधों पर रहेगी। वह भी इस श्रृंखला से वापसी कर रहे हैं। नेहरा के अलावा जसप्रीत बुमराह ने टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है। भुवनेश्वर कुमार के रूप में कोहली के पास एक और विकल्प है। नेहरा का टीम में स्थान लगभग तय है।

    हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टीम में निश्चित ही तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। आखिरी एकदिवसीय में पांड्या ने अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।

    वहीं मेहमान टीम के लिए यह श्रृंखला सम्मान की लड़ाई होगी। आखिरी एकदिवसीय में मेजबानों के खिलाफ मिली जीत इंग्लैंड के लिए टॉनिक का काम कर सकती है। उस जीत से निश्चित ही इंग्लिश टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

    कप्तान इयान मोर्गन के लिए अच्छी बात यह है कि उनके बल्लेबाजों ने एकदिवसीय श्रंखला में हमेशा रन बनाए हैं। जेसन रॉय ने तीनों मैचों में रन बरसाए तो दूसरे एकदिवसीय में कप्तान ने भी अपनी बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया। एलेक्स हेल्स के बाहर होने से उन्हें जरूर झटका लगा है लेकिन सैम बिलिंग्स में हेल्स की जगह भरने की काबिलियत है।

    जोस बटलर टी-20 में किसी भी टीम के लिए सरदर्द साबित हो सकते हैं। भारतीय गेंदबाजों के लिए तीनों मैचों में बटलर सबसे कड़ी चुनौती हो सकते हैं। जोए रूट भी अच्छी फॉर्म में हैं और टी-20 में उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

    गेंदबाजी में डेविड विली, लियाम प्लंकेट, टायमल मिल्स और हरफनमौला बेन स्टोक्स से मोर्गन को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

    टीमें :

    विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, सुरेश रैना, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मंदीप सिंह, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, परवेज रसूल और अमित मिश्रा।

    इयोन मोर्गन (कप्तान), जोए रूट, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, जैक बॉल, लियाम डॉसन, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, बेन स्टोक्स, डेविड विली और टाइमल मिल्स।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहले ट्रेन हादसों को रोक लो,बुलेट ट्रेन का सपना बाद में देख लेना: गौतम गंभीर
    Next Article ऑस्ट्रेलियन ओपन: बोपन्ना पर भारी पड़ीं सानिया, पहुंची सेमीफाइनल में
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

    May 3, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
    • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
    • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
    • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
    • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version