Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शराबबंदी के पक्ष में विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनायी
    Top Story

    शराबबंदी के पक्ष में विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनायी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 21, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना:  पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए बिहार ने आज विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनायी, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी लाइन से हटकर सभी दलों ने तथा आमजन और स्कूली बच्चों ने शिरकत की। दोपहर 12.15 से एक बजे तक बनायी गयी इस मानव श्रृंखला को लेकर पटना शहर स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और बिहार विधान परिषद सदस्य अवधेश नारायण सिंह के साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़े प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में एकजुटता प्रदर्शित की गयी।

    राज्य स्तर पर बनायी गयी इस मानव श्रृंखला की शुरूआत बिंदु गांधी मैदान में हुई जहां उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी, राकांपा महासचिव और सांसद तारिक अनवर और प्रदेश के कई अन्य मंत्री शामिल हुए। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की आज आज सीवान जिला में बैठक के चलते पार्टी नेता वहां मानव श्रृंखला में शामिल हुए। सीवान में आयोजित मानव श्रृंखला में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और पार्टी के महाराजगंज से सांसद जनार्दन सिगरीवाल, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय सहित अन्य नेता शामिल हुए।

    पटना के गांधी मैदान में बनी मानव श्रृंखला में मुख्यमंत्री, राजद प्रमुख सहित अन्य नेता बिहार के नक्शे की आकृति वाली लाइन में एक-दूसरे का हाथ पकड़े खडे रहे और पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में एकजुटता प्रदर्शित की तथा शराब के खिलाफ संदेश देने के लिए बिहार के इस नक्शे के मध्य में क्रास चिन्ह लगे शराब की एक बोतल को रेखांकित किया था। नक्शे के बीच में गहरे काले रंग से शब्द बिहार लिखा गया था ताकि इसकी इसरो के सेटेलाईट, हेलीकाप्टर तथा ड्रोन के जरिए स्पष्ट एरियल तस्वीर आ सके। इस अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द को दर्शाने के लिए हिंदु, मुस्लिम, सिख और इसाई की पारंपरिक वेष भूषा में चार बच्चे मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं के बगल में खड़े दिखे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरक्षण पर बिना वजह कोई विवाद नहीं होः संघ
    Next Article हज सब्सिडी समाप्त होने का बोझ हाजियों पर नहीं पड़ेगाः नकवी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

    May 19, 2025

    सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

    May 19, 2025

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version