पटना: निर्भया की तरह एक और मासूम निर्भया को एक हैवान ने अपना शिकार बनाया। लड़की जब घर में अकेली थी तो वह हैवान जबरन घर में घुस गया और लड़की के मुंह में तौलिया ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया, विरोध करने पर धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट्स पर प्रहार करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
भागलपुर के बिहपुर थानाक्षेत्र के गोविंदपुर मुसहरी इलाके में यह एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। मुसहरी की एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दबंग ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर धारदार हथियार से उसके नाजुक अंगों पर प्रहार करके भी घायल कर दिया।
नवगछिया व भागलपुर सदर अस्पताल से रेफर होने के बाद गंभीर स्थिति में उसे देर रात मायगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई, लेकिन दुष्कर्म के विषय में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। अस्पताल में मौजूद पीड़िता की मां और पिता ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे
बिहपुर प्रखंड का दबंग ओलियाबाद निवासी प्रभाष चौधरी खेत देखने के लिए गोविंदपुर मुसहरी आया था।
उस समय वह दवा लेने के पास के बाजार गयी थी। लौटने पर बेटी घर में नहीं मिली।
खोजबीन के दौरान पड़ोसियों ने बताया उनकी बेटी घर में बेहोश पड़ी थी और उसके शरीर पर गहरे जख्म थे। इलाके का अमीन ऋषिदेव उसे इलाज के लिए पास के ही हरियो गांव लेकर गए हैं। वहीं हरियो जाने पर पता चला कि प्रभाष चौधरी का भाई सूधो चौधरी उसका इलाज करवा रहा है।
घटना के बाद आरोपी फरार
पिता के अनुसार घटना के समय वह और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। बेटी घरेलू काम काज कर रही थी। घर में उसे अकेला देखकर प्रभाष ने उनकी बेटी के मुंह में तौलिया ठूंसकर दुष्कर्म किया और उसके बाद उसके नाजुक अंग पर धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गया।