Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने महेंद्र सिंह धोनी
    Top Story

    200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने महेंद्र सिंह धोनी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 19, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कटक: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने 134 रन की पारी खेली और इस दौरान छह छक्के लगाये।

    अपना 285वां मैच खेल रहे धोनी के नाम पर अब 203 छक्के दर्ज हो गये हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने सर्वाधिक (351) छक्के लगाये हैं। उनके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (238), धोनी और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (200) का नंबर आता है। धोनी ने हालांकि इनमें से सात छक्के एशिया एकादश के लिये लगाये हैं। भारत के लिये उन्होंने 196 छक्के जड़े हैं और इस तरह से उन्होंने तेंदुलकर के 195 छक्के का रिकार्ड भी तोड़ा।

    भारत के लिये वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में धोनी और तेंदुलकर के बाद सौरव गांगुली (189), युवराज (150), वीरेंद्र सहवाग (131), सुरेश रैना (120) और रोहित शर्मा (117) का नंबर आता है। युवराज ने 150 रन बनाये जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। वह इंग्लैंड के खिलाफ 150 रन की संख्या तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    अपनी इस पारी के दौरान युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपने कुल रनों की संख्या 1478 रन पर पहुंचायी जो कि नया रिकार्ड है। उन्होंने तेंदुलकर (1455 रन) के रिकार्ड को तोड़ा। इनके बाद धोनी (1400 रन) का नंबर आता है। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक लगाकर विराट कोहली के तीन शतकों के रिकार्ड को भी भंग किया।

    युवराज ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 139 रन था जो उन्होंने 2004 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बनाया था। युवराज और धोनी ने चौथे विकेट के लिये 256 रन जोड़े जो इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम की तरफ से नया रिकार्ड है। यह वनडे में चौथे विकेट के लिये दूसरी बड़ी साझेदारी तथा भारत और इंग्लैंड के बीच किसी भी विकेट के लिये सबसे बड़ी भागीदारी है।

    इन दोनों ने वनडे में दसवीं बार शतकीय साझेदारी निभायी। यह पांचवीं भारतीय जोड़ी है जिसने वनडे में दस या इससे अधिक शतकीय साझेदारियां निभायी हैं। सौरव गांगुली और तेंदुलकर ने सर्वाधिक 26 शतकीय साझेदारियां निभायी हैं। धोनी ने अपनी पारी के दौरान भारतीय सरजमीं पर 4000 वनडे रन भी पूरे किये। वह तेंदुलकर (6976) के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाल्या से 6,203 करोड़ की वसूली प्रक्रिया शुरू करेंः DRT
    Next Article रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हराया,
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण

    April 26, 2026

    मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    April 26, 2026

    आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

    April 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
    • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
    • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
    • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
    • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version