Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धोनी अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे फिनिशर: इयान चैपल
    Breaking News

    धोनी अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे फिनिशर: इयान चैपल

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 20, 2019Updated:January 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के फिनिशिंग टच के बारे में आलोचकों ने पिछले कुछ समय में कई सवाल उठा हों लेकिन आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल अब भी विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान को 50 ओवर के प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर मानते हैं। धोनी को हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी विजयी पारियों के लिये मैन आफ द सीरीज चुना गया। इससे भारत ने आस्ट्रेलिया में पहली वनडे सीरीज अपने नाम की। चैपल ने पूर्व भारतीय कप्तान की सूझबूझ और इतने लंबे समय तक खेलने के जज्बे को सलाम किया।

    चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा, किसी के पास भी उनकी तरह मैच को फिनिश करके जीत दिलाने वाली सूझबूझ नहीं है। कई बार मैंने सोचा, इस बार उन्होंने थोड़ा देर से शॉट लगाया, लेकिन थोड़ी देर में हैरान हुआ कि उन्होंने दो ताकतवर शॉट लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिला दी। उन्होंने कहा, वह बाहर से जिस तरह का शांत चित्त दिखते हैं, इसमें कोई भ्रम नहीं है क्योंकि ऐसे हालात में वह जिस तरह से खुद को बदलते हैं, वह इस बात का सबूत है कि उसका दिमाग ऐसी परिस्थिति में बेहतरीन ढंग से काम करता है।

    माइकल बेवन को खेल के महान सूत्रधारों में से एक माना जाता है, उनसे तुलना करते हुए चैपल ने कहा कि धोनी ने आस्ट्रेलिया के छठे नंबर के इस बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने लिखा, ह्यबेवन मैच का अंत चौके से करते थे, लेकिन धोनी छक्के से करते हैं। जहां तक विकेटों के बीच में दौड़कर रन लेने की बात है तो आप निश्चित रूप से बेवन को सबसे पहले मानेंगे लेकिन 37 साल की उम्र में भी धोनी खेल में सबसे तेज रन लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

    चैपल ने कहा, बल्लों में सुधार की अनुमति देने और टी20 क्रिकट में खेलने के फायदे से, आंकड़ों के हिसाब से धोनी बेवन से बेहतर है। इसमें कोई बहस नहीं हो सकती कि धोनी सर्वश्रेष्ठ वनडे फिनिशर हैं। पिछले कुछ समय में आलोचकों ने धोनी की धीमी पारियों की आलोचना की थी लेकिन इस खिलाड़ी ने ऐडिलेड में गगनचुंबी छक्का जड़कर उन सभी को चुप कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article14 वर्ष की तुलना चार वर्ष के चतरा से करें: सीएम
    Next Article चुनाव से पहले ही विपक्ष ने हार के बहाने ढूंढ़ लिये : पीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version