Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन ने भारतीय चौकियों को 30-35 टैंकों से घेरा
    Breaking News

    चीन ने भारतीय चौकियों को 30-35 टैंकों से घेरा

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     सैन्य और कूटनीतिक वार्ताओं में एलएसी पर गतिरोध खत्म करने की सहमति जताने वाले चीन ने एक बार फिर भारत को उकसाने वाली कार्रवाई की है। इस बार चीन ने उन इलाकों में भारतीय चौकियों के सामने टैंक तैनात किए हैं, जहांं भारत ने 29/30 अगस्त के बाद कैलाश रेंज की रणनीतिक ऊंचाइयों वाली पहाड़ियों पर सैन्य नियंत्रण हासिल किया था।
    पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच चीन की एक नई साजिश सामने आई है। चीन ने भारतीय चौकियों के सामने टैंकों को तैनात करके यह संदेश देने की कोशिश की है कि बीजिंग एलएसी के साथ तनाव कम करने के मूड में नहीं है। चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिणी ओर कैलाश रेंज की रेजांग लॉ, रेचिन लॉ और मुखपारी चोटियों के विपरीत 30-35 टैंक तैनात किए हैं। भारतीय चौकियों के सामने तैनात किए गए यह चीनी टैंक वजन में हल्के हैं और आधुनिक तकनीक का उपयोग करके बनाए गए हैं। 8वें दौर की सैन्य वार्ता तक चीन इन्हीं अहम चोटियों से भारतीय सैनिकों को हटाने की जिद पर अड़ा है लेकिन भारत ने चीन की यह मांग इस तर्क के साथ सिरे से ख़ारिज कर दी है कि ये पहाड़ियां भारतीय क्षेत्र में ही हैं। भारत ने एलएसी पार करके किसी पहाड़ी को अपने नियंत्रण में नहीं लिया है।
    भारतीय सेना ने 29/30 अगस्त को कैलाश रेंज की मगर हिल, गुरंग हिल, रेजांग लॉ, रेचिन लॉ और मुखपारी की पहाड़ियों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही 17 हजार फीट की ऊंचाइयों पर टैंकों को तैनात किया था। चीनी सेना तभी से इसलिए बौखलाई हुई है, क्योंकि यह सभी पहाड़ियां कैलाश पर्वत श्रृंखला में आती हैं। यानी एक तरह से देखा जाए तो भारत ने 60-70 किलोमीटर तक का वह पूरा क्षेत्र अपने अधिकार में ले लिया है, जिसके दम पर चीन हर बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा रोकने की धमकी देने के साथ ही आंखें दिखाता था।मुखपारी चोटी पर सिर्फ 170 मीटर और रेजांग लॉ में 500 मीटर की दूरी पर चीनी और भारतीय सैनिक हैं।
    भारतीय सीमा क्षेत्र के अंदर चीनी घुसपैठ रोकने के लिए सतर्क रहने के बावजूद चीनी सैनिकों ने 7 सितम्बर की शाम 6 बजे के करीब अचानक धावा बोलकर रणनीतिक रूप से अहम मुखपारी चोटी से भारतीय सैनिकों को हटाने की कोशिश की थी। रॉड, भाले और धारदार हथियारों से लैस होकर भारतीय चौकी की तरफ बढ़ रहे चीनी सैनिकों को जब भारतीय सैनिकों ने रोका तब उन्होंने 10-15 राउंड फायरिंग भी की लेकिन भारतीय जवानों ने संयम बरता और उन्हें खदेड़ दिया। 45 साल बाद यह पहला मौका था जब एलएसी पर गोली चली थी। इसी के बाद से ही चीन एलएसी के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के साथ नए टकराव की तैयारी कर रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी
    Next Article शशि थरूर भी बोले- घर के काम को मिलना चाहिए सैलरीड प्रोफेशन का दर्जा
    sonu kumar

      Related Posts

      भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पुराने ढांचे पर भरोसा नहीं कर सकते: राजनाथ

      November 28, 2025

      धरती आबा संग्रहालय और पुस्तक ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ का लोकार्पण कल

      November 28, 2025

      पलामू से 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार

      November 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पुराने ढांचे पर भरोसा नहीं कर सकते: राजनाथ
      • धरती आबा संग्रहालय और पुस्तक ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ का लोकार्पण कल
      • पलामू से 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार
      • हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 200 अंक उछला
      • नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर रांची के ट्रैफिक में बदलाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version