Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत की बेटियां दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    भारत की बेटियां दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार : प्रधानमंत्री

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 28, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीते साल भारत ने दिखाया है कि वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती, भारत अपनी रक्षा के लिए पूरी मजबूती से हर कदम उठाने में सक्षम है। वैक्सीन का सुरक्षा कवच हो या फिर भारत को चुनौती देने वालों के इरादों को आधुनिक मिसाइल से ध्वस्त करना, भारत हर मामले में समर्थ है। पिछले साल 15 अगस्त को तटीय और सीमावर्ती क्षेत्रों के लगभग 175 जिलों में एनसीसी को नई ज़िम्मेदारियां दिए जाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए सेना, नौसेना और वायुसेना द्वारा एक लाख एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें एक तिहाई लड़कियां हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को दिल्ली कैंट के करियप्पा ग्राउंड में चल रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के शिविर में पहुंचे और कैडेट्स के परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि भारत की वीर बेटियां हर मोर्चे पर शत्रु से लोहा लेने के लिए आज भी मोर्चे पर डटी हैं। आपके शौर्य की देश को जरूरत है और नई बुलंदी आपका इंतजार कर रही हैं। मैं आपमें भविष्य के अधिकारी देख रहा हूं। ​​एनसीसी ने बालिका कैडेटों में 35% की वृद्धि देखी है। हमारे रक्षा बलों के हर मोर्चे को महिलाओं के लिए खोला जा रहा है।​ एनसीसी रैली के दौरान प्रधानमंत्री की मौजूदगी में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। प्रधानमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिस मैदान पर हो रहा है, उसका नाम फील्ड मार्शल केएम करियप्पा जी के नाम पर है, वो भी आपके लिए बड़ी प्रेरणा हैं। उनका जीवन शौर्य की अनेक गाथाओं से भरा है। 1947 में उनके रणनीतिक कौशल की वजह से ही भारत को युद्ध में निर्णायक बढ़त मिली थी।
    उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि एनसीसी की भूमिका का और अधिक विस्तार हो। सीमा और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए एनसीसी की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। एनसीसी के बाद भी अनुशासन की भावना आपके साथ रहनी चाहिए। आप अपने आसपास के लोगों को भी निरंतर इसके लिए प्रेरित करेंगे तो भारत का समाज और देश मज़बूत होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े यूनिफॉर्म यूथ ऑर्गनाइजेशन के रूप में एनसीसी संगठन दिनों-दिन और मजबूत होता जा रहा है। यह वर्ष एक कैडेट के रूप में, भारतीय नागरिक के रूप में नए संकल्प लेने का वर्ष है। देश के लिए संकल्प लेने का वर्ष है। देश के लिए नए सपने लेकर चल पड़ने का वर्ष है।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के पूरे कालखंड में लाखों कैडेट्स ने देशभर में जिस प्रकार प्रशासन, समाज के साथ मिलकर काम किया है, वो प्रशंसनीय है। इसके अलावा बाढ़ हो या कोई अन्य आपदा, एनसीसी कैडेटों ने पिछले साल इस देश के लोगों की मदद की। कोरोना अवधि के दौरान लाखों कैडेटों ने देशभर में प्रशासन और समाज के साथ काम किया जो सराहनीय है। हमारे संविधान में जिन नागरिक कर्तव्यों की बात कही गई है, वो निभाना सभी का दायित्व है। ये कालखंड चुनौतीपूर्ण तो रहा लेकिन ये अपने साथ अवसर भी लाया। यह अवसर था चुनौतियों से निपट कर विजयी बनने का, देश के लिए कुछ कर गुजरने का, देश की क्षमताएं बढ़ाने का, आत्मनिर्भर बनने का, साधारण से असाधारण और असाधारण से सर्वश्रेष्ठ बनने का। इन सभी लक्ष्यों की प्रप्ति में भारत की युवा शक्ति की भूमिका और युवा शक्ति का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी के भीतर मैं एक राष्ट्रसेवक के साथ ही एक राष्ट्र रक्षक भी देखता हूं।
    एनसीसी कैडेट्स से प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने वाला है, ये वर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती का भी है। जीवन में प्रेरणा के इतने बड़े अवसर एक साथ आएं ऐसा बहुत ही कम होता है। नेताजी सुभाष ने अपने पराक्रम से दुनिया की सबसे मजबूत सत्ता को हिलाकर रख दिया था, आप नेताजी के बारे में जितना पढ़ेंगे उतना ही आपको लगेगा कि कोई भी चुनौती इतनी बड़ी नहीं होती कि आपके फैसले को डिगा सके। ​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृहमंत्री ने की अस्पतालों में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात
    Next Article आज भी शूटिंग से पहले नर्वस हो जाते हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन
    sonu kumar

      Related Posts

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025

      तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version