Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ट्रंप को पद से हटाने के लिए एकजुट हुए पेलोसी, शूमर, रिपब्लिकन कांग्रेसी
    Top Story

    ट्रंप को पद से हटाने के लिए एकजुट हुए पेलोसी, शूमर, रिपब्लिकन कांग्रेसी

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 8, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हालिया विद्रोह से उबरते हुए अमेरिका के दो सबसे उच्च श्रेणी के डेमोक्रेट और एक रिपब्लिकन कांग्रेसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने के लिए उपराष्ट्रपति माइक पेंस से कार्रवाई करने की मांग की है।

    स्पीकर नैन्सी पेलोसी और सीनेट डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने गुरुवार को कहा कि वह अपने पद पर बने रहने के लिए बचे हुए 13 दिनों में देश के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं और मंत्रिमंडल को संविधान में आह्वान करते हुए उन्हें राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने के लिए अयोग्य घोषित करते हुए उन्हें बाहर कर देना चाहिए।

    प्रतिनिधि सभा के एक रिपब्लिकन सदस्य एडम किंजिंगर ने भी ट्रंप को पद से हटाने का आह्वान किया।

    पेलोसी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पेंस और कैबिनेट ने उन्हें संविधान के 25वें संशोधन के तहत नहीं हटाया तो वह ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करेंगे।

    पेलोसी ने कहा, “अगर उपराष्ट्रपति और मंत्रिमंडल कार्रवाई नहीं करते हैं, तो कांग्रेस महाभियोग के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयारी करेगी।”

    दोनों दलों के कई नेताओं ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल पर विद्रोह करने वाले समर्थकों के लिए ट्रंप को दोषी ठहराया।

    शूमर ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति नहीं होते तो हमला नहीं होता।

    किंजिंगर ने कहा कि ट्रंप ने “विद्रोह को भड़काया और उसमें घी डालने का काम किया।”

     

    वाशिंगटन में कैपिटल बिल्डिंग पर अपने समर्थकों के हमले के बाद ट्रंप अपने रिपब्लिकन पार्टी के भीतर अलग-थलग होते जा रहे हैं। विद्रोह से पहले ट्रंप ने समर्थकों की एक रैली को संबोधित किया था और उन्हें कांग्रेस में जाने के लिए उकसाया था, जहां चयनित राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन और चयनित उपराष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस का नाम घोषित किया जाने वाला था।

    ट्रांसपोर्टेशन सचिव एलेन चाओ ने यह कहते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया कि “कांग्रेस पर हमले ने मुझे काफी परेशान कर दिया है, जिससे मैं खुद को अलग नहीं कर पा रही हूं।”

    वह सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी की नेता मिच मैककोनेल की पत्नी हैं, जिन्होंने ट्रंप के साथ नाता तोड़ लिया और कहा कि बाइडन के चुनाव पर लगातार सवाल उठाते रहने से लोकतंत्र मौत के मुंह में जा सकता है।

    उन्होंने और पेंस ने बाइडेन के चुनाव को पूर्ववत करने के लिए ट्रंप के अनुरोधों पर तब ध्यान देने से इनकार कर दिया, जब कांग्रेस ने बुधवार को बाइडेन को राष्ट्रपति बनाने के लिए इलेक्टोरल वोटों की पुष्टि करने के लिए अंतिम कदम उठाया।

    उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मैट पोटिंगर, स्टेफनी ग्रिशम, ट्रंप के पूर्व प्रवक्ता, जो फस्र्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के मुख्य कर्मचारी हैं, राष्ट्रपति के उप प्रेस सचिव सारा मैथ्यूज और व्हाइट हाउस के सोशल सेक्रेटरी एन्ना क्रिस्टीना निसेटा ने भी इस्तीफा दे दिया है।

    ट्रंप पर बढ़ते दबाव पर उन्होंने गुरुवार को कहा कि 20 जनवरी को जब बाइडेन और हैरिस संविधान के तहत पद ग्रहण करेंगे तब आदेश के आधार पर ट्रांजिशन होगा।

    संविधान के 25वें संशोधन के तहत, उपराष्ट्रपति और बहुमत के साथ कैबिनेट स्पीकर और सीनेट, स्पीकर और राष्ट्रपति समर्थक टीम को लिख सकते हैं कि राष्ट्रपति “अपने कार्यालय की शक्तियों और कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं” और उन्हें उनके पद से हटाया जाए।

    हालांकि इस संशोधन के माध्यम से राष्ट्रपति को अयोग्य घोषित नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसके जरिए राष्ट्रपति के मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर ऐसा किया जा सकता है।

    पेंस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई और कैबिनेट के बहुमत से इस पर तत्काल प्रभाव पड़ेगा, जबकि महाभियोग के माध्यम से उन्हें हटाने के लिए लिए सदन से गुजरना होगा और फिर सीनेट स्तर पर जाना होगा।

    शूमर ने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति बने रहने के बचे हुए 13 दिन लोकतंत्र के लिए खतरा है।

    न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, “इस राष्ट्रपति को पद से हटाने का सबसे तेज और प्रभावी तरीका संविधान का 25 वां संशोधन है।”

    पेलोसी ने कहा, “हम इस बात की समीक्षा करेंगे कि 25वें संशोधन के संदर्भ में हमारे विकल्प क्या हैं।”

    ट्रंप पर 2019 में सदन द्वारा महाभियोग लगाया गया था, लेकिन रिपब्लिकन नियंत्रित सीनेट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया।

    वहीं आखिरी बार अमेरिका को ऐसी परिस्थिति का सामना तब करना पड़ा था, जब 1974 में रिचर्ड निक्सन को महाभियोग का सामना करना पड़ा था और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleITR 2019-20 : इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में अब सिर्फ दो दिन बाकी
    Next Article पीएम मोदी को प्रकाश पर्व का न्योता ना मिलने गरमाई राजनीति, जानें किसने क्या कहा?
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version