Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के बहादुरों को मिला ‘वीर चक्र’
    Breaking News

    ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के बहादुरों को मिला ‘वीर चक्र’

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 26, 2021Updated:January 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ पैन्गोंग झील के दक्षिणी किनारे पर ऑपरेशन स्नो लेपर्ड चलाकर कैलाश रेंज की रणनीतिक पहाड़ियों को भारतीय नियंत्रण में लेने वाले भारतीय सेना के जवानों को वीरता पुरस्कार दिया गया है। इनमें स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के सेक्शन लीडर टर्सिंग नोरबू भी हैं। इसी ऑपरेशन के बाद इसी के बाद से चीन ज्यादा बौखलाया हुआ है। भारत ने इन चोटियों पर सैनिकों की तैनाती करके उन्हें रसद सामग्री, हथियार, गोला-बारूद से लैस कर दिया है। चीन अब अपने ही जाल में फंसने के बाद यह समझ ही नहीं पा रहा है कि आगे क्या किया जाए?       

     
    क्या था ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ 
    इस ऑपरेशन के लिए अगस्त, 2020 की शुरुआत से तैयारी की गई। सबसे पहले उन रणनीतिक पहाड़ियों की पहचान की गई जिन्हें हासिल करना था जैसे कि ब्लैक टॉप, गुरुंग हिल, रेजांग ला, मगर हिल, रेचिंग ला, हेलमेट टॉप। भारतीय थलसेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अगुवाई में नार्दन आर्मी कमांडर कर्नल वाईके जोशी, कोर कमांडर हरजिंदर सिंह, डिविजनल कमांडर और वास्तविक नियन्त्रण रेखा पर तैनात लोकल कमांडर, स्पेशल फ्रंटियर फ़ोर्स की टीमों के साथ समन्वय करके इस ऑपरेशन की रणनीति बनाई गई।इस रणनीति के तहत तय किया गया कि चीन पर पहले अप्रैल की पुरानी स्थिति में वापस लाने के लिए दबाव बनाया जाए। इसके लिए सैन्य वार्ताओं के कई दौर चले लेकिन जब स्थिति में बदलाव नहीं दिखा तो ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ को अंतिम रूप दिया गया। इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने की पहली शर्त यही थी कि इसकी चीनी सेना को जरा भी भनक न लग पाए।
     
    इस बीच चीनी सेना ने जब 29/30 अगस्त की रात में पैन्गोंग झील के दक्षिणी इलाके की थाकुंग चोटी पर घुसपैठ की कोशिश की तो भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ दिया। सेना को ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ अंजाम देने का यही मौका सही लगा।इसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए ऐसी टीम तैयार की गई जिनके पास ऊंची पहाड़ियों पर तैनाती या युद्ध लड़ने का अनुभव है। इसमें स्पेशल फ्रंटियर फ़ोर्स की टीम को भी शामिल किया गया। इस खास टीम को दो दिन के अन्दर ब्लैक टॉप, गुरुंग हिल, रेजांग ला, मगर हिल, रेचिंग ला, हेलमेट टॉप को अपने नियंत्रण में लेने का टास्क दिया गया। इन चोटियों को अपने नियंत्रण में लेते वक्त सैन्य टीमों की सुरक्षा के लिए भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट लगातार आसपास पेट्रोलिंग करते रहे। यह ऑपरेशन इतना गोपनीय रहा कि चीनियों को हर चोटी पर तिरंगा फहरने के बाद ही भनक लग सकी।
      
    तीनों सेनाओं को मिले पदक 

    राष्ट्रपति ने 72वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य लोगों को 455 गैलेंट्री और अन्य रक्षा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें एक महावीर चक्र, 05 कीर्ति चक्र, 05 वीर चक्र, 07 शौर्य चक्र, 04 बार सेना पदक (वीरता), 130 सेना पदक (वीरता), एक नौ सेना पदक (वीरता), 04 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, 04 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 51 अति विशिष्ठ सेवा पदक, 11 युद्ध सेवा पदक, 03 बार सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 43 सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण) 02 कोविड वारियर्स, 08 नाव सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 14 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 03 बार विशिष्ठ सेवा पदक सहित एक कोविड योद्धा और 131 विशिष्ठ सेवा पदक सहित 12 कोविड योद्धाओं को सम्मानित किया गया है।
     
    भारतीय तटरक्षक बल 
     
    राष्ट्रपति तट रक्षक पदक (विशिष्ट सेवा)

    1. आईजी देव राज शर्मा
    2. आईजी अरुण श्रीवास्तव


    तट रक्षक पदक (वीरता)
    1. डीआईजी अनुराग कौशिक 

    2. प्रताप नारायण
    3. यदुराज यादव

    4. रवि कुमार

    तट रक्षक पदक (मेधावी सेवा)
    1. डीआईजी कैलाश नेगी 
    2. सोम लाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रैक्टर रैली के लिए किसान तैयार, लोनी बॉर्डर पर किसानों ने तोड़ा बैरिकेड
    Next Article देश मना रहा 72वां गणतंत्र दिवस, प्रधानमंत्री मोदी व राहुल गांधी ने देशवासियों को दी बधाई
    sonu kumar

      Related Posts

      बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग

      August 18, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी आग
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version