Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सेना दिवस पर सैनिकों को मिलेगी नई डिजिटल पैटर्न वाली लड़ाकू वर्दी
    Breaking News

    सेना दिवस पर सैनिकों को मिलेगी नई डिजिटल पैटर्न वाली लड़ाकू वर्दी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सेना कमांडरों के सम्मेलन में लिया गया था नई लड़ाकू पोशाक का फैसला
    – नई डिजिटल लड़ाकू वर्दी को सेना के सहयोग से निफ्ट ने किया है डिजाइन

    नई दिल्ली। सेना दिवस पर भारतीय सैनिकों को नई डिजिटल पैटर्न वाली लड़ाकू वर्दी मिलेगी। भारतीय सेना 15 जनवरी को अपने सैनिकों के लिए नई वर्दी का अनावरण करने जा रही है, जो हल्की और पर्यावरण के अनुकूल होगी। सेना दिवस की परेड में पहली बार दिखने वाली इस नई लड़ाकू पोशाक को लाने का फैसला हाल ही में आयोजित सेना कमांडरों के सम्मेलन में लिया गया था। सेना की डिजिटल पैटर्न वाली अधिक आरामदेह नई लड़ाकू वर्दी को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) ने सेना के निकट समन्वय में डिजाइन किया है।

    सरकारी अधिकारियों ने कहा कि नई वर्दी ‘डिजिटल’ पैटर्न पर आधारित होगी। सेना के लिए यह वर्दी मौजूदा पोशाक से पूरी तरह से अलग होगी। सैनिकों को वर्दी की नई शर्ट पतलून के अन्दर तक करने की आवश्यकता नहीं होगी। नई वर्दी का रंग प्रतिशत वही रहेगा जो वर्तमान वर्दी में है, जो जैतून और मिट्टी सहित रंगों का मिश्रण है। सैनिकों और अधिकारियों की सुविधा के लिए पतलून में अतिरिक्त जेबें होंगी। सेना की डिजिटल पैटर्न वाली अधिक आरामदेह नई लड़ाकू वर्दी को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) ने सेना के निकट समन्वय में डिजाइन किया है। पहली बार 15 जनवरी को सेना दिवस परेड में प्रदर्शन होने के बाद यह नई वर्दी इसी साल से कई बैचों में अधिकारियों और सैनिकों को जारी की जाएगी।

    रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि नई डिजिटल लड़ाकू वर्दी (बीडीयू) के निर्माण और आपूर्ति के लिए निजी और राज्य के स्वामित्व वाली दोनों संस्थाओं की भागीदारी के साथ एक खुली निविदा की योजना है। अभी तक सैन्य अधिकारी और सैनिक बाजार से कपड़ा खरीदकर खुद ही वर्दी सिलवा सकते थे लेकिन अब नया डिजिटल पैटर्न वाला कपड़ा खुले बाजार में उपलब्ध नहीं होगा। यानी इस तरह की योजना बनाई गई है कि यह कपड़ा खुले बाजार में उपलब्ध न हो। निविदा प्रक्रिया के जरिये वर्दी को रेडीमेड कपड़ों की तरह विभिन्न आकारों में सिला जाएगा, जिसकी आपूर्ति बाद में विभिन्न इकाइयों और संरचनाओं को की जाएगी।

    रक्षा सूत्रों ने कहा कि लगभग 13 लाख सैनिकों वाली सेना के लिए वर्दी बनाने की निविदा प्रक्रिया निजी और सरकारी दोनों उद्यमों के लिए खुली रहेगी। सेना ने पहले ही केंद्रीय रक्षा और गृह मंत्रालय से कानून और व्यवस्था की स्थिति से निपटने के दौरान या आतंकवाद से प्रभावित शहरी क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा लड़ाकू वर्दी पहनने के खिलाफ दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया था। वर्दी के लिए चुना गया कपड़ा हल्का लेकिन मजबूत है और गर्मी एवं सर्दी दोनों के लिए उपयुक्त है। नई लड़ाकू वर्दी में वर्तमान की तरह कंधे और कॉलर टैग काले रंग के होंगे। कंधे की धारियों यानी रैंक को दर्शाते हुए इसे आगे के बटनों पर ले जाया जा सकता है।

    Hindi news Indian Army Latest News national news sena diwas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपने बच्चों को टीका अवश्य लगवायें देशवासीः नड्डा
    Next Article इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन को लेकर कानपुर पहुंची आयकर टीम
    azad sipahi

      Related Posts

      नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार

      April 20, 2026

      स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

      April 20, 2026

      चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version