Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डांगरी आतंकी हमलाः जान गंवाने वाले लोगों के हर परिवार को 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी
    Breaking News

    डांगरी आतंकी हमलाः जान गंवाने वाले लोगों के हर परिवार को 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उप राज्यपाल ने की घोषणा, हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान आईईडी ब्लास्ट से दहशत, बच्चे की मौत, पांच घायल

    राजौरी। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी जिले के डांगरी गांव में रविवार शाम हुए आतंकी हमले की कठोर निंदा करते हुए मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इस बीच सोमवार सुबह इस आतंकी हमले के विरोध में नागरिकों के प्रदर्शन के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उप राज्यपाल सिन्हा ने ट्वीट किया- ‘मैं राजौरी में कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मेरे विचार और प्रार्थना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। हमले में शहीद प्रत्येक नागरिक के निकट संबंधी को 10 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करें।’

    आईईडी ब्लास्ट की घटना में बच्चे की मौत और पांच लोगों के घायल होने की पुष्टि करते हुए एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ले रहे हैं। सिंह ने इलाके में एक और संदिग्ध आईईडी देखे जाने पर लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है।

    एडीजीपी मुकेश सिंह के मुताबिक रविवार शाम आतंकियों के हमले में मारे गए लोगों की पहचान प्रीतम लाल (56), उनके 33 वर्षीय बेटे आशीष कुमार, पीएचई कर्मचारी दीपक कुमार (23) और शीशुपाल (48) के रूप में हुई है। इस हमले में छह लोग घायल हो गए थे। उनमें से गंभीर रूप से घायल रोहित पंडित (35) और शुभम शर्मा (20) पुत्र प्रीतम शर्मा को हवाई मार्ग से जीएमसी जम्मू ले जाया गया। चार घायलों को जीएमसी राजौरी में भर्ती कराया गया है। इनमें पवन कुमार (38), सरोज बाला (35) पत्नी शीतल कुमार, सुशील कुमार (40) पुत्र कुंडल लाल और उरीशी शर्मा (17) पुत्री शीतल कुमार शामिल हैं। उधर, निर्दाेष नागरिकों की हत्या के विरोध में हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने बंद का आह्वान किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिशन 2024: पूरे साल बंगाल में 40 जनसभा करेंगे मोदी-शाह, इसी महीने होगी शुरुआत
    Next Article पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग हो रही है या यह सिर्फ कागजों पर है : हाई कोर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा

      July 18, 2026

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, झाड़ियों में छिपकर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
      • सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा
      • चाईबासा जेल की सुरक्षा पर डीसी और एसपी की हाई-लेवल बैठक, मुस्तैदी बढ़ाने के कड़े निर्देश
      • टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 34.7 किलो गांजा जब्त, बिहार ले जाने की तैयारी में तीन तस्कर गिरफ्तार
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version