Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जी-20 शिखर वार्ता में ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज बनेगा भारत : जयशंकर
    Breaking News

    जी-20 शिखर वार्ता में ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज बनेगा भारत : जयशंकर

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद यूक्रेन संघर्ष ने दुनिया विशेषकर विकासशील और अल्पविकसित देशों के लिए गंभीर चुनौती पेश की है। उन्होंने कहा कि दुनिया के आर्थिक हालात और जटिल हो गये हैं तथा ईंधन, खाद्यान और उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि और इनकी उपलब्धता इन देशों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

    जयशंकर ने ‘ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन-2023’ के अंतर्गत विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि भारत जी-20 संगठन की अध्यक्षता के दौरान इन देशों की आवाज बनेगा। उल्लेखनीय है कि भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के संगठन जी-20 का अध्यक्ष है। इसी के मद्देनजर ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में जी-20 की भूमिका को लेकर शुक्रवार को सत्र आयोजित था।

    यूक्रेन संघर्ष की ओर संकेत करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ग्लोबल साउथ (विकासशील और अल्पविकसित देश) ने खेमों में बंटी दुनिया में किसी एक खेमे के साथ जुड़ने के बजाये मध्यम मार्ग अपनाया है। ये देश मध्यम मार्ग अपनाकर विवादों को बातचीत और कूटनीति के जरिए हल करने पर जोर देते हैं। उनका मानना है कि प्रतिस्पर्धा, संघर्ष और कुटबंदी के बजाये सहयोग पर जोर दिया जाये। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों की ओर से व्यक्त किये गये विचारों और सुझावों के अनुरूप भारत जी-20 सम्मेलन में इन देशों की आवाज बनेगा।

    विश्व संस्थाओं में सुधार की वकालत करते हुए जयशंकर ने कहा कि ये संस्थाएं दूसरे विश्व युद्ध के कालखंड के दौर से ही बंधी हुई हैं तथा नये हालात के अनुरूप अपनी भूमिका नहीं निभा रही हैं। कुछ देश वर्तमान व्यवस्था को अपने हितों को बनाये रखने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्लोबल साउथ इसे बदलना चाहता है। विदेश मंत्री ने आतंकवाद के बढ़ते खतरे के संबंध में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि नई प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से आंतकवाद का खतरा और बढ़ गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्वोत्तर में कट्टरवाद की घटनाओं में 89 प्रतिशत की कमी आई : अनुराग ठाकुर
    Next Article विपरीत वैश्विक हालात को विकास के अवसरों में बदलने की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

      June 19, 2026

      मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल

      June 14, 2026

      झारखंड राज्यसभा चुनाव: नामांकन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, गेट पर रोके गए दिग्गज कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद

      June 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं
      • SSP कार्यालय के पास चली गोली, जमशेदपुर के व्यस्त इलाके में मची दहशत
      • गिरिडीह में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल
      • टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक होने की आशंका
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version