Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 3-0 से जीती एक दिवसीय श्रृंखला, तीसरे मैच में दर्ज की सबसे बड़ी जीत
    क्रिकेट

    श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 3-0 से जीती एक दिवसीय श्रृंखला, तीसरे मैच में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

    adminBy adminJanuary 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनंतपुरम। भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में भी श्रीलंका को 317 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने यह श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। क्रिकेट के एक दिवसीय मैच के इतिहास में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है।

    तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 390 रन बनाए। इसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाबाद 166 रन और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के 116 रन की शतकीय पारी शामिल हैं। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 391 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 22 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 73 रन बनाए। अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

    एकदिवसीय इतिहास की सबसे बड़ी जीत

    इसी के साथ रनों के लिहाज से भारत की यह एकदिवसीय मैचों के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। न्यूजीलैंड ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं भारतीय टीम ने इससे पहले 2007 में बरमूडा के खिलाफ 257 रनों से जीत दर्ज की थी।

    श्रीलंका के बल्लेबाज हुए ढेर

    इस मुकाबले में भारत द्वारा मिले 391 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में ही मोहम्मद सिराज की गेंद पर सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो एक रन बनाकर आउट हो गए। चौथे ओवर में 22 कुल के स्कोर पर सिराज ने श्रीलंका को एक और झटका दिया। कुसल मेंडिस चार रन बनाकर आउट हो गए। 10 ओवर तक श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई। मुश्किल में श्रीलंका टीम के खिलाड़ी इसके बाद भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टीक सके। टीम 22 ओवर तक नौ विकेट पर 73 रन बना सकी। अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके और भारत ने यह मुकाबला आसानी से अपना नाम कर लिया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले।

    कोहली-गिल का शतक, भारत ने बनाए 390 रन

    इससे पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाबाद 166 रन और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के 116 रनों की बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत पांच विकेट पर 390 रन बनाए।

    भारत को कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साक्षेदारी की। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलते हुए 42 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की। गिल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए एकदिवसीय करियर का अपना दूसरा शतक जड़ दिया। भारत को 226 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। गिल 97 गेंदों पर 116 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली ने भी 85 गेंदों में शतक जड़ दिया। पिछली चार एकदिवसीय पारियों में विराट का यह तीसरा शतक है, जबकि श्रीलंका के खिलाफ इसी सीरीज में दूसरा शतक है। भारत को 334 के कुल स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 32 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंतिम ओवरों में केएल राहुल (7 रन) और सूर्यकुमार यादव (4 रन) के रूप में भारत का चौथा और पांचवां विकेट गिरा, लेकिन विराट दूसरे छोर से बड़े शॉट लगाते रहे। विराट ने नाबाद 166 रनों का पारी खेलते हुए भारत को 390 रनों तक पहुंचा दिया। श्रीलंका की ओर से कसुन रजिता और लाहिरू कुमारा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि चमिका करुणारत्ने को एक विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपद्म विभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज को अमेरिका ने दिया ‘प्राईड आफ सनातन एवार्ड’
    Next Article अब कौन संभालेगा देश की ‘मंडल सियासत’ की कमान
    admin

      Related Posts

      युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

      May 3, 2026

      थॉमस कप के सेमीफाइनल में हार के बाद भारत को कांस्य पदक, बीएआई ने बताया बड़ी उपलब्धि

      May 3, 2026

      आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राहुल गांधी बोले- राज्य ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना
      • नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती: अब सड़क मार्ग से प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना हुआ अनिवार्य
      • बांग्लादेश में हाईकोर्ट का हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को जमानत देने से इनकार
      • सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • विक्रमशिला सेतु ध्वस्त! भागलपुर में सब्जी-केला कारोबार ठप, कीमतों में भारी उछाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version