Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»क्राइम»दफ्तर से घर लौट रही महिला की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या
    क्राइम

    दफ्तर से घर लौट रही महिला की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या

    adminBy adminJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में बीती रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। अभी तक इस मामले में बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    महिला आउटर रिंग रोड के मीरा बाग की ट्रैफिक लाइट के पास मौजूद थी। वह स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और महिला को गोली मारकर फरार हो गए। महिला फ्लिपकार्ट में नौकरी करती थी और उसके तीन बच्चे भी हैं।

    वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत स्थानीय पुलिस और पीसीआर की टीम पहुंची। बाद में छानबीन के लिए अपराध शाखा और एफएसएल को टीम को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए।

    पुलिस इस मामले में घटनास्थल और उस रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, जिससे की आरोपितों का कोई सुराग मिल सके। महिला के शव को मंगोलपुरी के संजय गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि महिला को कितनी गोलियां लगी है।

    पुलिस मृतक महिला के परिजन, जानकार और सहकर्मियों से पूछताछ भी कर रही है, जिससे की यह पता चल सके कि क्या महिला का किसी से विवाद था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
    Next Article केजरीवाल सरकार तैयार कर रही है देश का सबसे अत्याधुनिक सरकारी स्कूल: सिसोदिया
    admin

      Related Posts

      झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट

      May 10, 2025

      बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

      May 8, 2025

      बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकानदार को मारी गोली

      April 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version