Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बाबूलाल मरांडी का दावा, राज्यसभा सीट और 200 करोड़ में हुई सरफराज के इस्तीफे की डील
    Jharkhand Top News

    बाबूलाल मरांडी का दावा, राज्यसभा सीट और 200 करोड़ में हुई सरफराज के इस्तीफे की डील

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को दावा किया कि राज्यसभा सीट और 200 करोड़ में गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफे की डील हुई है। धनबाद में सर्किट हाउस पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड आने की खबर है लेकिन अब तक इसकी सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद मीडिया को उनके आगमन की जानकारी दी जाएगी।

    गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरफराज अहमद के इस्तीफा के लिए 200 करोड़ में हेमंत सोरेन से डील हुई है। यह डील राज्यसभा सदस्य के लिए हुई है। यह चर्चा पूरे झारखंड में सड़कों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का जेल जाना लगभग तय है। इसलिए जिस तरह लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था। उसी तरह से गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन भी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में हैं। इसलिए हेमंत सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट को खाली करवाया है। पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना ही एक मुख्य कारण समझ में आता है, दूसरा कोई भी कारण समझ में नहीं आता है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में धनबाद में नए एसएसपी के पदभार ग्रहण के बाद अवैध कोयले कारोबारी और उसमें संलिप्त पुलिस पदाधिकारी पर भी कार्रवाई चल रही है, जिसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि कार्रवाई की जा रही है लेकिन जिनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए वह नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व एसएसपी संजीव कुमार के ऊपर कार्रवाई के बजाय उनका प्रमोशन कर डीआईजी बना दिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री खुद इस राज्य को लूटने में लगे हैं। वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके संरक्षण में लूट मची हुई है। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी चल रही है। हर सीट के लिए हम तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा में टीपीसी सब जोनल कमांडर आदेश गंझू सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Next Article इंडी गठबंधन में चल रहा सीट बंटवारे का मोल-जोल: गिरिराज सिंह
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version