Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : अमर कुमार बाउरी
    झारखंड

    2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : अमर कुमार बाउरी

    adminBy adminJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ हम सभी सवा सौ करोड़ लोगों ने लिया है। अमर कुमार सोमवार को नगरी में आयोजित विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी गारंटी देते हैं, उसके पूरा होने की भी गारंटी होती है। देश में विकास और परिवर्तन वर्ष 2014 के बाद ही देखने को मिला। जब गरीबों के छत पर दो कमरे का पक्का मकान, उसमें रसोई, रसोई में 5 किलो चावल, गैस चूल्हा, शौचालय, हर व्यक्ति का ₹500000 का स्वास्थ्य बीमा, नल से जल, बिजली, अच्छी सड़क सब कुछ मिल रहा और यह न सिर्फ किसी एक वर्ग या जाति को दिया जा रहा है। सबका साथ सबका विश्वास सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ इन सभी योजनाओं का लाभ देश के हर वर्ग को दिया जा रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आयुष्मान भारत अब विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा बन गई है और यह सब कुछ संभव हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्ट संकल्प से।

    उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लाला अपने गर्भगृह में स्थापित हो रहे हैं। 500 वर्षों के लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार 22 जनवरी 2024 को राम लाला फिर से अपने भव्य मंदिर में स्थापित होंगे। हम सबको मिलकर 22 जनवरी को दिवाली माननी है अपने घर और आसपास सभी मंदिरों में दीप जलाकर प्रभु श्री राम का स्वागत करना है।

    कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प और नरेंद्र मोदी की गारंटी की गाड़ी को हर पंचायत हर गांव तक पहुंचाने का उद्देश्य है कि वैसे लोग जो केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं रखते हैं या फिर वैसे लोग जिन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें समुचित जानकारी मिल सके और तत्काल उनके समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके जरिए केंद्र सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी और इसका फायदा आम जनता भी उठा सकेंगे।

    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वैसे आसपास के लोगों को भी इस वैन की जानकारी दें जिन्हें केंद्र सरकार के किसी भी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। 22 जनवरी 2024 के आलोक में उन्होंने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व की बात है कि 500 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार प्रभु श्रीराम टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में स्थापित हो रहे हैं। इस दिन को हमें यादगार बनाना है और सभी लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रभु श्री राम का स्वागत करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवाओं को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य के नवनिर्माण के लिए आगे आना होगा : सुदेश महतो
    Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा, गांव, गरीब और किसान की विकास यात्रा: बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version