Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, यूरोपीय बाजार में बड़ी गिरावट
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, यूरोपीय बाजार में बड़ी गिरावट

    adminBy adminJanuary 18, 2024Updated:January 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज एक बार फिर कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन दबाव में कारोबार करने के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल लाल निशान में बना हुआ है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के कारोबार में 1.50 प्रतिशत तक टूट गए। वहीं, एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख नजर आ रहा है।

    निराशाजनक माहौल के कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,733.08 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.59 प्रतिशत टूट कर 14,855.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 37,243.25 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 112.05 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,446.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,318.69 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 139.99 अंक यानी 0.85 प्रतिशत टूट कर 16,431.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी आज 186 अंक यानी 0.86 प्रतिशत टूट कर 21,393 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.61 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 2,788.69 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 123.67 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 35,601.42 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,148.25 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 0.60 प्रतिशत उछल कर 15,369.03 अंक तक पहुंच गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,246.59 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,444.56 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,383.77 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,253.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार: रोहतास में स्कार्पियो नहर में गिरी, मुखिया समेत 3 लोगों की मौत
    Next Article विदेश मंत्री जयशंकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 20, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 20, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version