Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल प्रदेश में 11 व 12 जनवरी को बारिश-बर्फबारी, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी
    देश

    हिमाचल प्रदेश में 11 व 12 जनवरी को बारिश-बर्फबारी, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में बादल एक बार फिर बरसने को तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य भर में 11 और 12 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 11 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जनवरी को कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस सीजन की चौथी बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भारी गिरावट होगी और शीतलहर का कहर और तेज होगा।

    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर जमेगी बर्फ की चादर
    राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा और अन्य ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में इस सीजन में पहले भी बर्फबारी हो चुकी है। बीते पांच और छह जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद इन इलाकों में बर्फ की मोटी चादर जमी थी। अब 11 व 12 जनवरी की बर्फबारी से इन इलाकों में सैलानियों को फिर बर्फ़बारी का नज़ारा देखने को मिलेगा।

    13 से 16 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम
    मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी से राज्य में मौसम साफ रहेगा। चार दिन यानी 16 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। इसके बावजूद बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर
    राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और मंडी में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम हो गई है। कांगड़ा जिला के देहरा गोपीपुर, बिलासपुर और ऊना में कोहरे का असर सबसे ज्यादा है। इस कारण सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है।

    शुक्रवार को सात जगह पारा शून्य से नीचे
    राज्य भर में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को सात जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे अधिक ठंड पड़ी जहां पारा -11.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में -10.2 डिग्री, समधो में -7.6 डिग्री, कल्पा में -1.6 डिग्री, भुंतर में -0.6 डिग्री, बजुआरा व सियोबाग में -0.3 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, सुंदरनगर में 1.5 डिग्री और शिमला में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन
    राज्य के मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऊना, हमीरपुर, बरठीं और मंडी में ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।

    शिमला और मनाली में धूप खिलने से सुहावना हुआ मौसम
    शुक्रवार को शिमला और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर सुबह खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि ठंड का असर यहां भी बरकरार है। शिमला और मनाली में आने वाले पर्यटक दिन के समय धूप का आनंद ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइबर ठगी कर रहे तीन युवकों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article ब्राउन शुगर के कारोबार का मास्टरमाइंड कन्हैया कुमार सहित तीन गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर

      June 16, 2026

      ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

      June 15, 2026

      टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, वीडियो फुटेज से एक आरोपी गिरफ्तार
      • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर
      • अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत
      • नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद
      • एक्शन छोड़ कॉमेडी की राह पर सूर्या! नेल्सन संग फिल्म की चर्चा तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version