Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम हेमंत सोरेन के संज्ञान के बाद राजस्व कर्मचारी निलंबित, बुजुर्ग महिला से रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल
    Top Story

    सीएम हेमंत सोरेन के संज्ञान के बाद राजस्व कर्मचारी निलंबित, बुजुर्ग महिला से रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू जिले के मोहम्मदगंज के अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जमीन म्यूटेशन के एवज में घूस लेते वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया एवं उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो की जांच रिपोर्ट पर उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। 24 घंटे के भीतर हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

    बता दें कि गुरूवार को हैदरनगर थाना क्षेत्र के बलडिहरी गांव की रहने वाली ऐशुन बीबी से म्यूटेशन के एवज में रिश्वत लेते हुए मोहम्मदगंज के अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार का वीडियो वायरल हो गया था। पीड़िता विधवा महिला है। महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने एक नहीं सुनी और म्यूटेशन करने के लिए 12 हजार रुपये की मांग की थी। महिला ने किसी तरह 10 हजार रुपये दिए थे।

    वीडियो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीटर हैंडल पर टैग करके कार्रवाई करने की मांग की गयी थी।

    मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया एवं उपायुक्त शशि रंजन को कार्रवाई का निर्देश दिया। उपायुक्त ने हुसैनाबाद एसडीओ को जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। एसडीओ की जांच में घूस लेने का मामला सही साबित हुआ, जिसके बाद कार्रवाई की गयी।

    बता दें कि पूर्व में भी ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ था, लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस बार सिर्फ ऐशुन बीबी ही नहीं, बल्कि अन्य सात मामलों में कुल 42 हजार रुपये की रिश्वत वसूली गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने लिखा सीएम हेमंत को पत्र, कहा- आदिवासी समाज पर दायर मुकदमे की निष्पक्ष जांच हो
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: चंपाई सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

      June 18, 2025

      भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा

      June 18, 2025

      बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत हुआ ट्रैकोमा-मुक्त, जेपी नड्डा ने सरकार के 11 साल की गिनवाईं उपलब्धियां
      • विमान दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अर्थी को कंधा देते बिलख पड़े
      • भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद
      • भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा
      • बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version