Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल में बेखौफ बदमाश, सड़क के बीचों-बीच TMC पार्षद पर बरसाई गोलियां; मौत
    राज्य

    बंगाल में बेखौफ बदमाश, सड़क के बीचों-बीच TMC पार्षद पर बरसाई गोलियां; मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा में गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस के पार्षद दुलाल सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि मालदा से टीएमसी पार्षद सरकार को बाइक सवार हमलावरों ने झालझलिया मोड़ इलाके में नजदीक से कई बार सिर में गोली मारी।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जांच शुरू कर दी गई है और हम दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।’ आईएएनएस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि जब सरकार इलाके के एक व्यस्त चौराहे पर खड़े थे, तभी अचानक हेलमेट पहने तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

    भीड़भाड़ वाले इलाके में मारी गोली
    बदमाशों ने उन पर कुल तीन गोलियां चलाईं। हालांकि, पहली दो गोलियां निशाना चूक गईं, लेकिन तीसरी गोली सरकार के सिर में लगी। दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह के हमले से मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

    सीएम ने जताया दुख
    इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दुलाल सरकार की हत्या पर दुख जताया, जो बबला के नाम से मशहूर थे। सीएम ममता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे करीबी सहयोगी और बहुत लोकप्रिय नेता बबला सरकार की आज हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस की शुरुआत से ही उन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की और पार्षद भी चुने गए। मैं इतनी सदमे में हूं और दुखी हूं कि मुझे नहीं पता कि मैं शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना कैसे व्यक्त करूं। भगवान चैताली को जीवित रहने और लड़ाई लड़ने की शक्ति दें।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी ने एक हजार करोड़ रुपये के ‘साइबर धोखाधड़ी’ मामले में बंगाल में आठ जगहों पर मारा छापा
    Next Article मनु भाकर, डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 को अर्जुन पुरस्कार
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version