Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»कराची में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया बल प्रयोग, 11 घायल  
    दुनिया

    कराची में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया बल प्रयोग, 11 घायल  

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में पुलिस ने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर कल बल प्रयोग किया। इस दौरान कम से कम 11 लोग घायल हो गए। इनमें छह पुलिस जवान भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में स्थित पाराचिनार में हाल ही में हुई हत्याओं के खिलाफ विरोध जताया है।

    डॉन समाचार पत्र के अनुसार, धार्मिक और राजनीतिक संगठन ‘मजलिस वहदत-ए-मुस्लिमीन’ (एमडब्ल्यूएम) ने पाराचिनार के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। संगठन के आह्वान पर देशभर में 20 दिसंबर से धरना और प्रदर्शन जारी है। सड़कें बंद कर दी गई हैं। प्रदर्शनकारी कुर्रम में जारी हिंसा के साथ-साथ उस घटना का भी विरोध कर रहे हैं जिसमें जिले के बागान इलाके में पाराचिनार की ओर जाते समय रास्ते में दो लोगों की हत्या कर दी गई और बाद में उनका सिर काट दिया गया।

    एमडब्ल्यूएम के प्रवक्ता सैयद अली अहमर जैदी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब्बास टाउन, पावर हाउस और कामरान चौरंगी सहित 10 स्थानों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा, बावजूद इसके तीन स्थानों नुमाइश चौरंगी, एंचोली और रिजविया सोसाइटी में धरना जारी है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। उधर, पुलिस के बल प्रयोग की सूचना मिलते ही मालिर में मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी हिंसा भड़क उठी। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होने की खबर है।

    पुलिस अधिकारी डॉ. सुम्मैया सैयद ने कहा कि चार घायलों को मालिर से जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर लाया गया। उनमें से एक की हालत गंभीर है। इस व्यक्ति के सिर में गोली लगी है।

    मालिर के पुलिस अधीक्षक सईद रिंद के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने रात को मालिर-15 पर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस हाइवे खाली कराने पहुंची तो हथियारों से लैस प्रदर्शनकारियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।

    प्रवक्ता जैदी ने देररात कहा कि वे गोलियों और धमकियों से नहीं डरेंगे। बड़ी संख्या में लोग नुमाइश चौरंगी पर फिर से इकट्ठा होने लगे हैं। भविष्य की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए एमडब्ल्यूएम की आपात बैठक चल रही है। एमडब्ल्यूएम के सूचना सचिव आसिफ सफवी ने नुमाइश चौरंगी में धार्मिक विद्वान अल्लामा हसन जफर नकवी पर अर्धसैनिक बलों के हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बल प्रयोग सिंध सरकार की शह पर किया गया है। सरकार के इशारे पर नकवी को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि घटनाक्रम से पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को अवगत कराया गया है। एमडब्ल्यूएम नेता अल्लामा मुख्तार इमामी ने नकवी पर हमले के लिए सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह को जिम्मेदार ठहराया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिम्बाब्वे ने मृत्युदंड को किया समाप्त, राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने कानून को दी मंजूरी
    Next Article बिलावल भुट्टो के 2025 में पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version