Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर रघुवर दास ने कही बड़ी बात, बोले- अति आत्मविश्वास बना हार का कारण
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर रघुवर दास ने कही बड़ी बात, बोले- अति आत्मविश्वास बना हार का कारण

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 10 जनवरी को बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण करेंगे। वहीं इसके बाद से वह झारखंड की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे। इसी बीच उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने भाजपा की करारी हार को लेकर बड़ी बात कह दी है। बता दें कि 2024 का विधानसभा चुनाव रघुवर दास के बगैर झारखंड में लड़ा गया जिसका परिणाम अच्छा नहीं आया। यही वजह है कि जिस तरीके से झारखंड में बीजेपी को करारी हार मिली है, उसको देखते हुए बीजेपी की ओर से रघुवर दास को एक बार फिर से झारखंड की राजनीति में वापस लाया गया है। रघुवर दास की फिर से राजनीति में एंट्री के बाद कई तरह के कयास लगाने शुरू हो गये हैं। इन्हीं कयासों को लेकर जब उनसे पूछा कि क्या आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। तो इसपर उन्होंने कहा है कि इस संबंध में मुझसे किसी ने बात नहीं की है। हां, यह मैं कह सकता हूं कि झारखंड की सेवा करना मेरे जीवन का उद्देश्य है। भविष्य में मैं कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं जमीन से जुड़ा व्यक्ति हूं। इसलिए धरातल की बात करता हूं। पार्टी के किसी भी फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।

    आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या आप प्रदेश अध्यक्ष पद के आप दावेदार होंगे? इसपर भी उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बिल्कुल नहीं। मैं तो सेवा के लिए यहां लौटा हूं। लोगों के बीच जाऊंगा। संगठन के साथ मिल कर काम करूंगा। बतौर प्रदेश अध्यक्ष पहले भी में मैंने पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया था। मुख्यमंत्री के तौर पर भी लोगों की सेवा की है। पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। उनसे जब पूछा गया कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के प्रमुख कारण क्या रहे? इसपर उन्होंने कहा कि साफ-साफ कहूं तो चुनाव से पहले हर कोई मान रहा था कि हम सत्ता में लौटेंगे। जीत के प्रति अतिआत्मविश्वास के कारण चूक हुई। हमें निचले स्तर तक पहुंचाना चाहिए था। भाजपा के अंदर इस पर समीक्षा हो चुकी है। तय मानिए कि पार्टी अपनी कमजोरियों से सबक लेकर आगे बढ़ेगी।

    कथित बांग्लगादेशी घुसपैठ को लेकर भी कुमार भवानंद ने उनसे सवाल पूछा है इसपर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि  यह बड़ा मुद्दा है। पर पार्टी के इस मुद्दे पर जनता का रुख विपरीत था। जनता ही तय करती है कि उनके लिए क्या मुद्दा है। बता दें कि 2024 का विधानसभा चुनाव रघुवर दास के बगैर झारखंड में लड़ा गया। हालांकि रघुवर दास की जगह पूर्वी सिंहभूम सीट से उनकी पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू को टिकट दिया गया था, जिसपर उन्होंने जीत हासिल की है। वही अब एक बार फिर से रघुवर दास झारखंड की राजनीति में दहाड़ते हुए दिखेंगे।

    ओडिशा के पूर्व राज्यपाल व झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास के लिए 10 जनवरी का दिन बहुत खास होगा। क्योंकि इस दिन वह दूसरी बार बीजेपी की सदस्यता लेंगे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगा। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद से ही श्री दास के सक्रिय राजनीति में आने के कयास लगाये जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इन्हें पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा सकती है। रघुवर दास फिलहाल जमशेदपुर में हैं। चर्चा है कि  वह आठ जनवरी को रांची आयेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleOnePlus 13 का लॉन्च आज, दो नए स्मार्टफोन की होगी एंट्री
    Next Article महाराष्ट्र में एचएमपीवी वायरस की एंट्री, नागपुर में दो बच्‍चे हुए संक्रमित
    shivam kumar

      Related Posts

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025

      विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी

      June 20, 2025

      जलजमाव बना मौत का कारण, लापरवाही की भेंट चढ़ी एक ज़िंदगी

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version