Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण शेयर बाजार में तेजी का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.54 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी हो रही थी। इस दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो, इन्फोसिस और नेस्ले के शेयर 3.99 प्रतिशत से लेकर 0.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.64 प्रतिशत से लेकर 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,351 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 275 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,076 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान में और 41 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 62.38 अंक की बढ़त के साथ 77,682.59 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 77,890.97 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लाल निशान में गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 417.83 अंक की कमजोरी के साथ 77,202.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 25.40 अंक की तेजी के साथ 23,551.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 10 मिनट के कारोबार में ही ये सूचकांक करीब 70 अंक की मजबूती के साथ 23,596 अंक के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। इस बिकवाली के कारण निफ्टी गिर कर लाल निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजेनिफ्टी 147.05 अंक की कमजोरी के साथ 23,379.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 528.28 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,620.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 162.45 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,526.50 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव
    Next Article सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version