Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»वर्ष 2025 में नेपाल से 501 विदेशी निष्कासित, सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की
    दुनिया

    वर्ष 2025 में नेपाल से 501 विदेशी निष्कासित, सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में बीते वर्ष 2025 में 63 देशों के कुल 501 विदेशी नागरिकों को निष्कासित किया गया जो नेपाल में प्रवास के दौरान आव्रजन कानूनों के उल्लंघन तथा विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इनमें सबसे अधिक चीन के नागरिक शामिल थे जिन्हें देश निकला दिया गया है।

    आव्रजन विभाग के निदेशक टीकाराम ढकाल के अनुसार, निष्कासित किए गए लोगों में से 437 ऐसे थे जो वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी छिपकर नेपाल में रह रहे थे, जिन्हें ‘ओवरस्टे’ के अपराध में निष्कासित किया गया। वहीं, अन्य 64 विदेशी नागरिकों को निर्धारित कैद की सजा पूरी करने के बाद देश से बाहर किया गया।

    ढकाल के अनुसार पर्यटक वीज़ा पर नेपाल आकर अन्य गतिविधियों में शामिल होना, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, यौन शोषण, सोना और विदेशी मुद्रा तस्करी, वन्यजीव तस्करी जैसे अपराधों में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता पाई गई है।

    उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में सबसे अधिक निष्कासन चीन के 120 नागरिकों का हुआ है। नेपाली महिलाओं से विवाह कराने के बहाने काठमांडू में संगठित रूप से ‘मैरेज ब्यूरो’ खोलकर चीन भेजने, सोना और विदेशी मुद्रा तस्करी, वन्यजीव तस्करी, साइबर अपराध आदि में चीनी नागरिकों की संलिप्तता सामने आई है। वहीं साइबर अपराध, ठगी और जालसाजी के मामलों में बांग्लादेशी नागरिक भी पकड़े गए हैं।

    आव्रजन विभाग के अनुसार गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से सामाजिक सेवा के आवरण में आए ब्रिटेन, अमेरिका सहित अन्य देशों के नागरिकों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में 63 देशों के कुल 501 नागरिक निष्कासित किए गए, जिनमें सबसे अधिक चीन और दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के 75 नागरिक शामिल हैं। तीसरे स्थान पर अमेरिका के 35, चौथे पर ब्रिटेन के 22 और पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के 18 नागरिक ओवरस्टे के कारण आव्रजन कार्रवाई के दायरे में आए। अपराध की प्रकृति के अनुसार इन सभी को 2 से 10 वर्षों तक नेपाल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए निष्कासित किया गया है।

    विभाग के अनुसार, नेपाल में अवैध गतिविधियों में संलिप्त विदेशी नागरिकों की संख्या वर्ष 2023 में 468, 2022 में 570, 2021 में 308, 2020 में 332, 2019 में 671, 2018 में 678 और 2017 में 559 रही है जिन्हें देश से निष्कासित कर दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल देशभक्ति गीत ‘घर कब आओगे’ रिलीज
    Next Article झारखंड नगर निकाय चुनाव: 8 जनवरी को बड़ी बैठक, इसी महीने हो सकती है तारीखों की घोषणा
    shivam kumar

      Related Posts

      जेन जी कार्यकर्ताओं का समानुपातिक सूची पर विरोध, संशोधन न होने पर वोट न देने की चेतावनी

      January 1, 2026

      बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

      December 30, 2025

      मेक्सिको में ट्रेन हादसा, 13 की यात्रियों की मौत, 98 घायल

      December 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मोतिहारी में डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की मौत
      • झारखंड हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे एमएस सोनक, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव: 8 जनवरी को बड़ी बैठक, इसी महीने हो सकती है तारीखों की घोषणा
      • वर्ष 2025 में नेपाल से 501 विदेशी निष्कासित, सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की
      • ‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल देशभक्ति गीत ‘घर कब आओगे’ रिलीज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version