Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने दो थानों में दर्ज कराई शिकायत
    देश

    इडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने दो थानों में दर्ज कराई शिकायत

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर एकसाथ की गई छापेमारी के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता के दो अलग-अलग पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है।

    सूत्रों के मुताबिक, एक शिकायत कोलकाता पुलिस के अंतर्गत शेक्सपीयर सरणी पुलिस स्टेशन में, जबकि दूसरी शिकायत विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। हालांकि, दोनों ही शिकायतों में न तो किसी इडी अधिकारी और न ही किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों का नाम शामिल किया गया है। शिकायतें अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। इस बीच, कोलकाता पुलिस ने भी शेक्सपीयर सरणी पुलिस स्टेशन में स्वतः संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक मुख्यमंत्री “किसी कारोबारी को बचाने” के लिए खुद दो थानों में शिकायत दर्ज करा रही हैं। मजूमदार ने मुख्यमंत्री से अपने पद की गरिमा बनाए रखने की अपील भी की।

    गौरतलब है कि, इसी मामले से जुड़े तीन अलग-अलग याचिकाओं पर शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की एकल पीठ में सुनवाई हाेनी है। इनमें मुख्य याचिका प्रवर्तन निदेशालय की है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने संवैधानिक पद का दुरुपयोग करते हुए केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के आधिकारिक कार्य में बाधा उत्पन्न की।

    इसके अलावा, इडी की याचिका के खिलाफ दो प्रत्युत्तर याचिकाएं भी दाखिल की गई हैं, एक प्रतीक जैन द्वारा और दूसरी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से। इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित साल्ट लेक से गिरफ्तार
    Next Article एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक लेकिन टैगिंग रसीद गायब…
    shivam kumar

      Related Posts

      युवाओं का मनोबल ही राष्ट्र की असली ताकत: अजीत डोभाल

      January 10, 2026

      मलयालम भाषा विधेयक पर आर. अशोक का हमला, प्रियंका गांधी से किए तीखे सवाल

      January 10, 2026

      राज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित साल्ट लेक से गिरफ्तार

      January 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • युवाओं का मनोबल ही राष्ट्र की असली ताकत: अजीत डोभाल
      • मलयालम भाषा विधेयक पर आर. अशोक का हमला, प्रियंका गांधी से किए तीखे सवाल
      • नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल
      • खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन
      • प्रभास की ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version