Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जंगली हाथियों के खतरे को लेकर प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
    Jharkhand Top News

    जंगली हाथियों के खतरे को लेकर प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 8, 2026Updated:January 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और हमले की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को आम लोगों को सतर्क करते हुए विशेष एहतियाती व्यवस्था की है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हाथियों के विचरण की जानकारी तुरंत देने के लिए एक संपर्क नंबर जारी किया है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।

    जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि चाईबासा और कोल्हान वन प्रमंडल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी गांव, खेत, जंगल या रिहायशी इलाके के आसपास हाथी दिखाई दें, तो तुरंत 9835249408 नंबर पर सूचना दें। इस नंबर पर जितेंद्र सिंह, आरएफओ नोआमुंडी से संपर्क कर हाथियों की मौजूदगी की जानकारी साझा की जा सकती है।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग की ओर से विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को भी सक्रिय रखा गया है, ताकि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर सके और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

    जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि हाथियों को देखकर घबराएं नहीं और न ही उनके नजदीक जाने या उन्हें भगाने का प्रयास करें। रात के समय अकेले जंगल या हाथियों के संभावित मार्गों पर जाने से बचें और बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन का कहना है कि सामूहिक सतर्कता और समय पर सूचना देकर जंगली हाथियों से होने वाली घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड पार्टी के नेता सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में खूंटी जिला बंद
    Next Article जपला–छतरपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पर लगी मुहर, जानें क्या है बड़े फैसले

      January 9, 2026

      झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

      January 9, 2026

      रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की घूस लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार

      January 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पर लगी मुहर, जानें क्या है बड़े फैसले
      • झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
      • रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की घूस लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार
      • रांची में रहस्यमय ढंग से लापता अंश और अंशिका, 8 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
      • एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक लेकिन टैगिंग रसीद गायब…
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version